Home
Class 9
BIOLOGY
किस्मों में सुधार लाने की क्या आवश्यकता ...

किस्मों में सुधार लाने की क्या आवश्यकता है? किस्मों में सुधार के उद्देश्यों का विवरण दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किस्मों में सुधार
भारत एक विशाल देश है। इसकी जनसंख्या एक अरब तीस करोड़ पार कर चुकी है। तेजी से बढ़ती जनसंख्या को खाद्य भापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कृषि उत्पादन में भी लगातार बढ़ोतरी के प्रयास आवश्यक होते है। कृष्य क्षेत्र (cultivable area) मैं वृद्धि करके उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। लेकिन अपने देश में पहले से ही बहुत बड़े भू-भाग पर खेती होती है, इसमें और अधिक वृद्धि की सम्भावना भी नहीं है। बंजर भूमि में सुधार कर उसे कृष्य भूमि में बदलकर कछ अतिरिक्त कृषि योग्य भूमि प्राप्त की जा सकती है। कृषि उत्पादन में वृद्धि की एक अन्य विधि है-फसलों की खेती व पशुपालन दोनों की उत्पादकता बढ़ाना। उत्पादकता बढ़ाने का कार्य किस्म सुधार द्वारा किया जाता है।
किस्मों में सुधार के उद्देश्य
(i) उच्च उत्पादकता (Higher yield)-यह फसल किस्म सुधार का प्रथम उद्देश्य है। इन किस्मों में प्रति एकड़ उत्पादकता अधिक होती है।
(ii) उन्नत किस्म (Improved variety)-उन्नत किस्म का अर्थ है-बेहतर गुणवत्ता (better quality) वाली किस्में। उच्च गुणवत्ता का सामान्य अर्थ पोषक मान में सुधार माना जाता है। लेकिन फसल उत्पाद की गुणवत्ता प्रत्येक फसल के लिए भिन्न-भिन्न होती है। उदाहरण के लिए दालों में प्रोटीन की गुणवत्ता, तिलहन में तेल की गुणवत्ता, गेहूँ में सहजता से रोटी बनने/सिकने का गुण, फलों व सब्जियों में विटामिन व खनिजों की गुणवत्ता आदि।
(iii) जैविक प्रतिरोधकता (Biotie resistance)--अनेक जीव फसली पादपों में रोग उत्पन्न करते हैं, जैसे, वाइरस, बैक्टीरिया, फंजाई, कृमि तथा कीट। इनके प्रकोप से फसल उत्पादन कम हो जाता है। अत: रोग प्रतिरोधी (disease resistant) किस्मों का विकास किस्म सुधार का प्रमुख उद्देश्य है।
(iv) अजैविक प्रतिरोधकता (Abiotic resistance)-अजैविक पर्यावरणीय कारक जैसे सूखा, लवणता/क्षारता (salinity), जलाक्रान्ति (water louring), शीत (cold) तथा पाला (frost) आदि भी उत्पादन कम कर देते हैं। अतः ऐसी .किस्मों का विकास किया गया है जो इन अजैविक पर्यावरणीय कारकों के लिए प्रतिरोधी होती है।
(v) परिपक्वन काल में परिवर्तन (Change in maturity duration)-फसल को बोने से लेकर कटाई तक न्यूनतम समय लगना आर्थिक दृष्टि से अच्छा है। इसके अनेक लाभ हैं। पहला यह कि किसान एक वर्ष में कई फसलें प्राप्त कर सकते हैं और इससे किसान के पास वर्ष भर कार्य रहता है। कई फसल होने से आर्थिक लाभ बढ़ जाता है। कम समय में फसल के परिपक्व हो जाने के कारण फसल उत्पादन में होने वाला व्यय कम हो जाता है। यदि फसल का परिपक्वन काल समान हो अर्थात् पौधों के पकने में समरूपता हो तो कटाई की प्रक्रिया सरल हो जाती है तथा कटाई के दौरान होने वाली फसल की हानि कम हो जाती है। जल्दी पकने वाली किस्में अगेती फसलें (early crops) कहलाती हैं। अत: परिपक्वन काल में परिवर्तन भी फसल सुधार का एक लक्ष्य है।
(vi) व्यापक अनुकूलता (Wider adaptability)-व्यापक अनुकूलता वाली किस्में विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों में फसल उत्पादन को स्थायी बनाती है। साथ ही एक ही किस्म को विभिन्न जलवायु में उगाया जा सकता है। व्यापक अन कूलता वाली किस्में तापमान के एक बड़े परास (temperature range) के लिए अनुकलित होती है। इन पर विभिन्न दीप्तिकाल (photoperiods) का भी प्रभाव नहीं पड़ता।
(vii) वांछित शस्य विज्ञान गुण (Desirable agronomic traits)-विभिन्न फसलों में भिन्न-भिन्न प्रकार के कृषीय या शस्य विज्ञानी गुण (agronomic traits) वांछित होते हैं। उदाहरण के लिए खाद्यान्न फसलों में बौनापन (dwarf varieties) एक वांछित गुण है। बौनी किस्में (dwarf varieties) कम पोषकों की खपत करती है, साथ ही मजबूत होती है। अत: तेज वायु व थोड़े से जलभराव में गिरती नहीं है। चारा फसलों में अधिक लम्बाई (tallness) व अत्यधिक शाखन एक वांछित गुण है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|16 Videos
  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|28 Videos
  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|10 Videos
  • ऊतक

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|26 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT (विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)))|16 Videos
CHITRA PUBLICATION-खाद्य ससाधनो में सुधार -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर? )
  1. खरपतवार क्या हैं? इनसे क्या हानि है? खरीफ वं रबी फसलों के कुछ खरपतवारो...

    Text Solution

    |

  2. अनुलेखन पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. किन उपायों द्वारा देश में जन्तु स्रोत से प्राप्त खाद्य उत्पाद को बढ़ाय...

    Text Solution

    |

  4. कुक्कुट फार्म प्रबन्धन' का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. किस्मों में सुधार लाने की क्या आवश्यकता है? किस्मों में सुधार के उद्दे...

    Text Solution

    |

  6. पादप प्रजनन की परिभाषा बताइए। पादप प्रजनन की विभिन्न विधियों का विवरण ...

    Text Solution

    |

  7. अन्तराफसली प्रणाली क्या है? यह मिश्रित फसली से किस प्रकार भिन्न है?

    Text Solution

    |

  8. मिश्रित फसल किसे कहते हैं? मिश्रित फसल लेने के क्या लाभ हैं?

    Text Solution

    |

  9. मिश्रित फसली के उद्देश्य बताइए। मिश्रित फसली हेतु फसलों का चुनाव कैसे ...

    Text Solution

    |

  10. यदि कुक्कुट आकार में बड़ी होती तथा उनमें ग्रीष्म अनुकूलन की क्षमता नही...

    Text Solution

    |

  11. कुक्कुटों की बीमारियों की रोकथाम के कुछ उपाय बताइए।

    Text Solution

    |

  12. कृषि पद्धतियाँ तथा फसल की पैदावार का सम्बन्ध पर्यावरणीय परिस्थितियों स...

    Text Solution

    |