Home
Class 9
BIOLOGY
पादप प्रजनन की परिभाषा बताइए। पादप प्रजन...

पादप प्रजनन की परिभाषा बताइए। पादप प्रजनन की विभिन्न विधियों का विवरण दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पादप प्रजनन
“पौधों के आर्थिक उपयोग के सन्दर्भ में उसकी आनुवंशिक बनावट में सुधार लाने के विज्ञान और तकनीक को पादप प्रजनन कहते हैं। आनुवंशिक सुधार हेतु अपनाए जाने वाले विभिन्न उपायों को पादप प्रजनन तकनीक या विधि कहते हैं। पादप प्रजनन की प्रमुख विधियाँ या तकनीक ।
(i) फसल का पुरःस्थापन-किसी फसल के पौधों को उसके कृषि क्षेत्र से ऐसे स्थान पर ले जाकर उगाना जहाँ उसे पहले कभी नहीं उगाया गया हो अथवा देश-विदेश से अच्छी-से अच्छी किस्म के पौधे लेकर अपने देश में उगाना ही पौधा प्रवेश या पुर:स्थापना कहलाता है। यह बात आवश्यक है कि इस प्रकार के लिए गए नए पौधों को पहले उस स्थान, देश या विदेश की जलवायु के अनुरूप करना होता है, जहाँ कि उन्हें उगाना है, इस क्रिया को अनुकूलन कहते हैं। अनुकूलन सामान्यतः अनुसन्धान केन्द्रों पर किया जाता है।
(ii) बांछित गुणों का चयन-फसल की नई किस्म तैयार करने के लिए पहले दो मौजूदा किस्मों को चूनते हैं। प्रत्येक में वंछित गुण का होना आवश्यक है। जैसे रोगों की प्रतिरोधकता अथवा अधिक उपज। चयन वास्तव में यह प्रक्रिया है जो अपेक्षाकृत उत्तम लक्षणे वाले कुछ पौधों के प्रवर्धन और अन्तरजीविता की प्रोत्साहित करती है। चयनकर्ता फसली पौधों के उन गुणों को चयनित करता है, जो गुणवत्ता, प्रतिरोधकता, उपज आदि से सम्बन्धित होते हैं।
(iii) संकरण-आनुवंशिक रूप से एक ही जाति के दो भिन्न जनकों के मध्य निषेचन (क्रॉस कराकर) द्वारा नई किस्म उत्पन्न .करने की विधि को संकरण कहते हैं। इस विधि में आनुवंशिक रूप से भिन्न पौधों के मध्य क्रॉस कराया जाता है संकरण निम्नलिखित प्रकार के हो सकते हैं -
(a) अन्त:किस्मीय संकरण-एक ही किस्म के दो पादपों में परस्पर क्रॉस कराया जाता है। यह विधि उन किस्मों में उपयोगी रहती है जिनकी आबादी में जीन प्रारूपों का मिश्रण है और वे स्वपरागित होते हैं। स्वपरागित फसलों में यह विधि किस्म को सुधारने व बनाए रखने के लिए प्रयोग में लाई जाती है।
(b) अन्तरा-किस्मीय संकरण-एक ही जाति की दो विभिन्न किस्मों के पादपों में परस्पर क्रॉस कराया जाता है इसको अन्तरा-किस्मीय संकरण कहते हैं। अनाज की अधिकांश फसलों की संकर किस्में इसी विधि द्वारा प्राप्त की गई हैं।
(c) अन्तरा-जातीय संकरण-जब एक वंश की दो विभिन्न जातियों में क्रॉस कराया जाता है। इससे सूखा या रोग प्रतिरोधकता, जैसे-कुछ महत्त्वपूर्ण जीन एक जाति से दूसरी में स्थानान्तरित किए जाते है।
(d) अन्तरा-वंशीय यसंकरण-जब दो भिन्न-भिन्न वंशों के पौधों में क्रॉस कराया जाता है तो एक नई किस्म का पौधा उत्पन्न हो जाता है। इसे अन्तरा-बंशीय संकरण कहते है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|16 Videos
  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|28 Videos
  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|10 Videos
  • ऊतक

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|26 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT (विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)))|16 Videos
CHITRA PUBLICATION-खाद्य ससाधनो में सुधार -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर? )
  1. खरपतवार क्या हैं? इनसे क्या हानि है? खरीफ वं रबी फसलों के कुछ खरपतवारो...

    Text Solution

    |

  2. अनुलेखन पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. किन उपायों द्वारा देश में जन्तु स्रोत से प्राप्त खाद्य उत्पाद को बढ़ाय...

    Text Solution

    |

  4. कुक्कुट फार्म प्रबन्धन' का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. किस्मों में सुधार लाने की क्या आवश्यकता है? किस्मों में सुधार के उद्दे...

    Text Solution

    |

  6. पादप प्रजनन की परिभाषा बताइए। पादप प्रजनन की विभिन्न विधियों का विवरण ...

    Text Solution

    |

  7. अन्तराफसली प्रणाली क्या है? यह मिश्रित फसली से किस प्रकार भिन्न है?

    Text Solution

    |

  8. मिश्रित फसल किसे कहते हैं? मिश्रित फसल लेने के क्या लाभ हैं?

    Text Solution

    |

  9. मिश्रित फसली के उद्देश्य बताइए। मिश्रित फसली हेतु फसलों का चुनाव कैसे ...

    Text Solution

    |

  10. यदि कुक्कुट आकार में बड़ी होती तथा उनमें ग्रीष्म अनुकूलन की क्षमता नही...

    Text Solution

    |

  11. कुक्कुटों की बीमारियों की रोकथाम के कुछ उपाय बताइए।

    Text Solution

    |

  12. कृषि पद्धतियाँ तथा फसल की पैदावार का सम्बन्ध पर्यावरणीय परिस्थितियों स...

    Text Solution

    |