Home
Class 9
BIOLOGY
मिश्रित फसल किसे कहते हैं? मिश्रित फसल ल...

मिश्रित फसल किसे कहते हैं? मिश्रित फसल लेने के क्या लाभ हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मिश्रित फसल प्रणाली
एक ही खेत में दो फसलों को साथ-साथ उगाना मिश्रित फसल खेती कहलाती है। हमारे देश में प्राचीनकाल से ही मिश्रित फसल खेती की परम्परा रही है। इसमें दो फसलों के बीजों को मिलाकर साथ-साथ बोया जाता है। मिश्रित फसल का मुख्य उद्देश्य जोखिम को कम करना है। मौसम के असामान्य हो जाने पर भी फसल से कुछ लाभ प्राप्त करना ही इसका मुख्य उद्देश्य होता है। फसल उत्पादन की यह प्रक्रिया बारानी क्षेत्रों (rainfed area) में अपनायी जाती है। इससे मिट्टी की उर्वरता एवं गुणवत्ता भी बनी रहती है। इस फसल पैटर्न का नुकसान यह है कि फसलों पर चयनित रूप से कृषि रसायनों का प्रयोग नहीं किया जा सकता। चूंकि परिपक्वता अलग-अलग होती है अत: कटाई में कठिनता होती है।
मिश्रित फसल प्रणाली के लाभ
(i) विभिन्न उत्पाद प्राप्ति-मिश्रित फसली प्रणाली से एक ही खेत से विभिन्न उत्पाद एकसाथ प्राप्त किए जा सकते हैं जैसे धान्य, दालें, पशुओं के लिए चारा तथा सब्जी आदि एकसाथ प्राप्त किए जा सकते हैं। इससे किसान के परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति हो जाती है।
(ii) मिट्टी की उर्वरता.में सुधार-धान्य फसलें मृदा से पोषक तत्व अधिक मात्रा में अवशोषित करती हैं। निरन्तर धान्य फसलों को उगाने से मृदा की उर्वरता कम हो जाती है। फलीदार फसलें मृदा की उर्वरता को बढ़ाती हैं। इस कारण धान्य फसलों के साथ-साथ फलीदार फसलें उगाने से मृदा की उर्वरता बनी रहती हैं। फलीदार फसलों की जड़ों की ग्रंथिकाओं में नाइट्रोजन स्थिरीकरण जीवाणु, राइजोबियम लेग्यूमिनोसेरम (Rhizobium leguminosarum) पाया जाता है।
(iii) फसल नष्ट होने का जोखिम नहीं-मिश्रित फसली प्रणाली में अलग-अलग स्वभाव की फसलें उगाने से वर्षा की अनिश्चितता के कारण फसल के नष्ट होने का जोखिम कम हो जाता है। यदि किसी रोग या कीटनसन से एक फसल नष्ट हो भी जाए तब भी किसान दूसरी फसल के रूप में कुछ-न-कुछ लाभ प्राप्त करता है।
(iv) मृदा के पोषक तत्वों का उचित प्रयोग-सतह भोजी तथा गहरे भोजी (surface feeder and deep fonder) जड़ वाली फसलों को साथ-साथ उगाने से मृदा.की विभिन्न गहराई से पोषक तत्वों का उचित उपयोग हो जाता है क्योंकि पानी में घुलकर पोषक तत्व मृदा की गहराई में रिसते रहते हैं। अलग- अलग फसली पौधे अलग-अलग प्रकार के पोषक अवशोषित करते है। अतः जल व पोषकों का समुचित उपयोग होता है।
(v) पीड़क जीवों द्वारा न्यूनतम क्षति-विभिन्न प्रकार की फसलों को उगाने से पीडक जीवों (कवक, कौट आदि) तथा. खरपतवार से होने वाली क्षति कम होती है।
मिश्रित फसल के उदाहरण -
(i) गेहूँ + चना `" "` (ii) गेहूँ + सरसों
(iii) अरहर + मूंग `" "` (iv) कपास + मूंग
(v) सूरजमुखी + मूंगफली `" "` (vi) जौ + चना
.(vii) सोयाबीन + अरहर `" "` (viii) ज्वार + अरहर
(ix) मक्का + उड़द `" "` (x) जौ + मटर।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|16 Videos
  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|28 Videos
  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|10 Videos
  • ऊतक

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|26 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT (विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)))|16 Videos
CHITRA PUBLICATION-खाद्य ससाधनो में सुधार -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर? )
  1. खरपतवार क्या हैं? इनसे क्या हानि है? खरीफ वं रबी फसलों के कुछ खरपतवारो...

    Text Solution

    |

  2. अनुलेखन पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. किन उपायों द्वारा देश में जन्तु स्रोत से प्राप्त खाद्य उत्पाद को बढ़ाय...

    Text Solution

    |

  4. कुक्कुट फार्म प्रबन्धन' का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. किस्मों में सुधार लाने की क्या आवश्यकता है? किस्मों में सुधार के उद्दे...

    Text Solution

    |

  6. पादप प्रजनन की परिभाषा बताइए। पादप प्रजनन की विभिन्न विधियों का विवरण ...

    Text Solution

    |

  7. अन्तराफसली प्रणाली क्या है? यह मिश्रित फसली से किस प्रकार भिन्न है?

    Text Solution

    |

  8. मिश्रित फसल किसे कहते हैं? मिश्रित फसल लेने के क्या लाभ हैं?

    Text Solution

    |

  9. मिश्रित फसली के उद्देश्य बताइए। मिश्रित फसली हेतु फसलों का चुनाव कैसे ...

    Text Solution

    |

  10. यदि कुक्कुट आकार में बड़ी होती तथा उनमें ग्रीष्म अनुकूलन की क्षमता नही...

    Text Solution

    |

  11. कुक्कुटों की बीमारियों की रोकथाम के कुछ उपाय बताइए।

    Text Solution

    |

  12. कृषि पद्धतियाँ तथा फसल की पैदावार का सम्बन्ध पर्यावरणीय परिस्थितियों स...

    Text Solution

    |