Home
Class 12
CHEMISTRY
निकाय Mg^(2+)|Mg का मानक इलेक्ट्रोड विभव...

निकाय `Mg^(2+)|Mg` का मानक इलेक्ट्रोड विभव आप किस प्रकार ज्ञात करेंगे?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

निकाय`Mg^(2+)|Mg` का मानक इलेक्ट्रोड विभव ज्ञात करने के लिए एक सेल स्थापित करते हैं जिसमें एक इलेक्ट्रोड `Mg|MgSO_(4)(1M)`, एक मैग्नीशियम के तार को `MgSO_(4)` विलयन में डुबोकर व्यवस्थित‌ करते हैं तथा मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड Pt, `H_(2)`(1 वायुमंडल)`|H^(+)(1M)` को दूसरे इलेक्ट्रोड की भांति व्यवस्थित करते हैं।

सेल का वैद्युत वाहक बल मापते हैं तथा वोल्टमीटर में विक्षेप की दिशा को भी नोट करते हैं। विक्षेप की दिशा प्रदर्शित करती है कि इलेक्ट्रॉनों का प्रवाह मैग्नीशियम से हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड की ओर है अर्थात मैग्नीशियम इलेक्ट्रोड पर ऑक्सीकरण तथा हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड पर अपचयन होता हैं अतः सेल को निम्नवत व्यकत किया जा सकता है।
`Mg+Mg^(2+)(1M)||H^(+)(1M)+H_(2)`(1 वायुमंडल )Pt
`E_(("सेल"))^(@)=E_(H^(+),1/2H_(2))^(@)-E_(Mg^(2+),Mg)^(@)`
परंतु `E_(Mg^(2+),Mg)^(@)=-E_(("सेल"))^(@)`
मानक इलेक्ट्रोड विभव `(E^(@))` का आपेक्षित मान `=-2.36` वोल्ट
Promotional Banner