Home
Class 12
CHEMISTRY
नेन्सर्ट समीकरण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिख...

नेन्सर्ट समीकरण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
अथवा नेन्सर्ट समीकरण क्या है?
अथवा नेन्सर्ट समीकरण की व्याख्या कीजिए।
अथवा इलेक्ट्रोड विभव तथा वैद्युत अपघट्य की सांद्रता के मध्य संबंध व्यक्त करने वाली नेन्सर्ट समीकरण प्राप्त कीजिए।
अथवा नेन्सर्ट के इलेक्ट्रोड विभव का समीकरण लिखिए और उसमें दिए गए संकेतों को स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नेन्सर्ट समीकरण
मानक इलेक्ट्रोड विभवों के मान इलेक्ट्रोडों की मानव स्थितियों में मापे जाते हैं जबकि वैद्युत अपघटनी विलयन की सांद्रता 1M तथा ताप 298 K स्थिर कर दिया जाता है। यद्यपि वास्तव में वैद्युत रासायनिक सेलों में वैद्युत अपघट्यों की सांद्रता सदैव स्थिर नहीं होती है। इलेक्ट्रोड विभव वैद्युत अपघटनी विलयनों की सांद्रता पर निर्भर करता है। नेन्सर्ट ने इलेक्ट्रोड विभव तथा वैद्युत अपघट्य की सांद्रता के मध्य एक संबंध दिया जिसे नेन्सर्ट समीकरण कहते हैं। एक सामान्य इलेक्ट्रोड अभिक्रिया के लिए
`M^(n+)(aq)+"ne"^(-)toM(s)`
नेन्सर्ट समीकरण निम्नवत है
`E_((M^(n+)|M))=E_((M^(n+)|M))^(@)-(RT)/(nR)"In"([M(s)])/([M^(n+(aq)])`
या `E_((M^(n+)|M))=E_((M^(n+)|M))^(@)-2.303/(nF)RTlog_(10)([M(s)])/([M^(n+)(aq)])`
`( :. In x=2.33lox)`
जहां `E_((M^(n+)|M))=` इलेक्ट्रोड विभव
`E_((M^(n+)|M))^(@)=` मानक इलेक्ट्रोड विभव [धातु आयनों `M^(n+)(aq)` के 1M विलयन के लिए]
`R=`गैस नियतांक `=8.314"जूल केल्‍विन"^(-1)"मोल"^(-1)`
T= ताप =`25^(@)C+273=298K`
F=संधारित्र की फैरड में मात्रा `=96500"कूलॉम मोल"^(-1)`
`n=` इलेक्ट्रोड अभिक्रिया के दौरान ग्रहण किए गए इलेक्ट्रॉनों की संख्या
`[M^(n+)(aq)]=` धातु के आयनों सांद्रता (जिसे इकाई माना जाता है)
इन मानों को नेन्सर्ट समीकरण में रखने पर
`E_((M^(n+)|M))=E_((M^(n+)|M))^(@)-(2.303xx8.314xx298)/(nxx96500)"log"_(10)([M(s)])/([M^(n+)(aq)])`
या `E_((M^(n+)|M))=E_((M^(n+)|M))^(@)-0.059/n"log"_(10)([M(s)])/([M^(n+)(aq)])`
हम जानते हैं कि ठोस प्रावस्था की सांद्रता [M(s)] एकांक मानी जाती है तब उपर्युक्त समीकरण को इस प्रकार लिखा जा सकता है।
`E_((M^(n+)|M))=E_((M^(n+)|M))^(@)-0.059/n"log"_(10)1/([M^(n+)(aq)])`
यह `25^(@)C` पर नेन्सर्ट समीकरण है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. नेन्सर्ट समीकरण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। अथवा नेन्सर्ट समीकरण क्या...

    Text Solution

    |

  2. एक रेखा के कार्तीय समीकरण 6x-2=3y+1=2z-2 है। रेखा के दिक्-अनुपात ज्ञात...

    Text Solution

    |

  3. किसी समबाहु त्रिभुज के आधार का समीकरण x+y=2 है तथा सामने के शीर्ष के ...

    Text Solution

    |

  4. रासायनिक समीकरण से प्राप्त होने वाली सूचनाएँ || रासायनिक समीकरण के उपय...

    Text Solution

    |

  5. उन दो सरल रेखाओं के समीकरण ज्ञात कीजिए जो बिन्दु (0,a) से होकर जाती है...

    Text Solution

    |

  6. बिंदु (1,2,3) से गुजरने वाली तथा दिक् अनुपात 4,5,6 वाली सरल रेखा का सम...

    Text Solution

    |

  7. समीकरण निकाय को हल करने का क्रेमर नियम लिखिए

    Text Solution

    |

  8. -3x = 1 के दो चरों वाले समीकरण के रूप मे व्यक्त कीजिए ?

    Text Solution

    |

  9. गोले का सदिश समीकरण तथा करतीय समीकरण ज्ञात कीजिए जिसका केंद्र (2 ,-3 ,...

    Text Solution

    |