Home
Class 12
CHEMISTRY
मानक इलेक्ट्रोड विभव से आप क्या समझते हो...

मानक इलेक्ट्रोड विभव से आप क्या समझते हो? व्याख्या कीजिए।
अथवा मानक इलेक्रोेकड विभव को उदाहरण सहित समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब किसी धातु की छड़ को उसी धातु के‌ किसी लवण के एक मोलर सांद्रता के विलयन में `25^(@)C` पर डुबोया जाता है तो इस अवस्था पर धातु और विलयन के मध्य उत्पन्न विभव के अंतर (विभवांतर) को उस धातु का मानक इलेक्ट्रोड विभव कहते हैं इस `E^(@)` से व्यक्त करते है। `E^(@)` तथा E (इलेक्ट्रोड विभव) में परस्पर संबंध नेन्सर्ट समीकरण की सहायता से व्यक्त किया जाता है।
इलेक्ट्रोड पर होने वाली अभिक्रियाओं के आधार पर इलेक्ट्रोड विभव दो प्रकार के होते हैं।
(i) ऑक्सीकरण इलेक्ट्रोड विभव-जब इलेक्ट्रोड पर ऑक्सीकरण हो रहा हो, तब इक्ट्राड व विलयन के मध्य उत्पन्न‌ होने वाला विभवांतर, ऑक्सीकरण इलेक्ट्रोड विभव कहलाता है। इसको `E_(M//M^(n+))` से व्यक्त करते हैं।
`M(s)toM^(n+)(aq)+"ne"^(-)`
(ii) अपचयन इलक्ट्राड विभव- जब इलेक्ट्रोड पर अपचयन हो रहा हो तब इलक्ट्राड व‌ विलयन के मध्य उत्पन्न होने वाला विभवांतर अपचयन इलक्ट्रोड विभव कहलाता है इसका `E_(M^(n+)//M)` से व्यक्त करत हैं।
`M^(n+)(aq)+"ne"^(-)toM(s)`
Promotional Banner