Home
Class 12
CHEMISTRY
इलेक्ट्रोड अभिक्रिया ZnhArrZn^(++)+2e^(-...

इलेक्ट्रोड अभिक्रिया `ZnhArrZn^(++)+2e^(-)` तथा `CuhArrCu^(++)+2e^(-)` के मानक इलेक्ट्रोड विभव क्रमशः +0.76 V तथा `-0.337V` हैं कारण सहित बताइए कि अभिक्रिया `Zn+Cu^(++)toZn^(++)+Cu` का होना संभव है या नहीं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

इसमे मानक इलेक्ट्रोड विभव ऑक्सीकरण क्रियाओं के आधार पर निर्धारित किए गए है जो अपचयन क्रियाओं के मानक इलेक्ट्रोड विभव से विपरीत चिन्ह से व्यक्त होते हैं। अतः इस क्रम में Zn को Cu से नीचे श्रेणी में रखा गया जिसके कारण Zn धनायन बनाने की प्रवृत्‍ति Cu की अपेक्षा अधिक रखता है। अतः Zn, `Zn^(2+)` में ऑक्सीकृत हो जाता है जबकि `Cu^(2+)`, Cu में अपचयित हो जाता है जिसके कारण यह क्रिया संभव है।
`Zn(s)+Cu^(2+)(aq)hArrCu(s)+Zn^(2+)(aq)`
अथवा अर्द्ध सेल अभिक्रिया
(i) `" "Zn(s)toZn^(2+)(aq)+2e^(-)," "E^(@)=+0.76` वोल्ट (ऐनोड)
(ii) `ul(Cu^(2+)(aq)+2e^(-)toCu(s))" "E^(@)=+0.337`वोल्ट (कैथोड)
`Zn(s)+Cu^(2+)(aq)hArrCu(s)+Zn^(2+)(aq)" "E_("cell")^(@)=+1.097`वोल्ट
अर्थात `E_("cell")^(@)=E_(("कैथोड"))^(@)-E_(("ऐनोड"))^(@)` (अपचयन विभव से)
`=[+0.337-(-0.76)]=+1.097`वोल्ट
`E_("cell")^(@)` धनात्मक है। अतः अभिक्रिया संभव है।
Promotional Banner