Home
Class 12
CHEMISTRY
एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया का वेग स्थिरा...

एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया का वेग स्थिरांक `1.15xx10^(-3)" सेकण्ड"^(-1)` है। इस अभिक्रिया में अभिकारक की 5 ग्राम मात्रा को घटकर 3 ग्राम होने में कितना समय लगेगा?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रारम्भ में अभिकारक की मात्रा `[A]_(0)=5` ग्राम
अन्त में अभिकारक की मात्रा [A] = 3 ग्राम
वेग स्थिरांक `(k)=1.15xx10^(-3)" सेकण्ड"^(-1)`
प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए,
`k=(2.303)/(t)log""([A]_(0))/([A])`

`1.15xx10^(-3)s^(-1)=(2.303)/(t)log""("5 ग्राम")/("3 ग्राम")`
या `t=(2.303)/(1.15xx10^(-3)" सेकण्ड"^(-1))log""("5 ग्राम")/("3 ग्राम")`
`=2.0xx10^(3)log(1.667)=2.0xx10^(3)xx0.2219`
`=443.8s~=444s`
Promotional Banner