Home
Class 12
CHEMISTRY
एथिल ऐसीटेट के जल-अपघटन का उदाहरण देते ह...

एथिल ऐसीटेट के जल-अपघटन का उदाहरण देते हुए अभिक्रिया की कोटि और आण्विकता का अन्तर स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी अभिक्रिया में भाग लेने वाले अभिकारक पदार्थो के अणुओं की न्यूनतम संख्या को आण्विकता कहते है तथा अभिक्रिया में अभिकारकों के उन अणुओं की वह संख्या जिनका सान्द्रण समय के साथ-साथ अभिक्रिया की प्रगति में परिवर्तित होता है या अणुओं की वह वास्तविक संख्या जो अभिक्रिया के वेग को निर्धारित करती है, अभिक्रिया की कोटि कहलाती है।
उदाहरणार्थ- एथिल ऐसीटेट का कॉस्टिक सोडे (NaOH) के द्वारा जल-अपघटन एक द्विअणुक अभिक्रिया है क्योकि इसमें दोनों अभिकारकों का कम-से-कम एक-एक अणु भाग लेता है। साथ-ही-साथ इस अभिक्रिया में दोनों ही के सान्द्रण परिवर्तन का अभिक्रिया के वेग पर प्रभाव पड़ता है।
`CH_(3)COOC_(2)H_(5)+NaOHrarrCH_(3)COONa+C_(2)H_(5)OH`
अतः एस्टर का क्षारीय जल-अपघटन एक द्विअणुक तथा द्वितीय कोटि की अभिक्रिया है।
जब किसी एस्टर का जल के द्वारा जल-अपघटन करते है तो अभिक्रिया में दो अणु भाग लेते है। अतः यह भी एक द्विअणुक अभिक्रिया है अर्थात इसकी आण्विकता दो होती है, परन्तु इस अभिक्रिया में एस्टर के एक मोल सान्द्रण के परिवर्तित का अभिक्रिया के वेग पर प्रभाव पड़ता है, अर्थात इस अभिक्रिया में केवल एक मोल का सान्द्रण परिवर्तन होता है। इस कारण यह प्रथम कोटि की अभिक्रिया है अर्थात इसमें मैथिल ऐसीटेट के सापेक्ष अभिक्रिया की कोटि एक है, जबकि जल के सापेक्ष अभिक्रिया की कोटि शून्य है।
`underset("मेथिल ऐसीटेट")(CH_(3)COOCH_(3))+HOHoverset(H^(+))rarrunderset("ऐसीटेट अम्ल")(CH_(3)COOH)+underset("मेथिल ऐल्कोहॉल")(CH_(3)OH)`
इसका वेग `prop[CH_(3)COOCH_(3)][H_(2)O]^(0)`
उपर्युक्त अभिक्रिया द्विअणुक तथा प्रथम कोटि की है। वास्तव में, अभिक्रिया की कोटि में सम्पूर्ण अभिक्रिया के विषय में, परन्तु आण्विकता में अभिक्रिया विशेष के पद पर ही विचार करते है।
अतः किसी अभिक्रिया की आण्विकता तथा कोटि एक-सी भी हो सकती है तथा भिन्न-भिन्न भी।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. एथिल ऐसीटेट के जल-अपघटन का उदाहरण देते हुए अभिक्रिया की कोटि और आण्विक...

    Text Solution

    |

  2. BCl3 तथा C Cl4 योगिको का उदाहरण देते हुए जल के प्रति इनके व्यवहार के...

    Text Solution

    |

  3. डॉक्टर और नर्स के कार्यों का अन्तर स्पष्ट कीजिए ।

    Text Solution

    |

  4. डॉक्टर और नर्स के कार्यों का अंतर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. अभिक्रिया (A+B)toउत्पाद के लिये निम्न आँकड़े प्राप्त हुए | इन आँकड़...

    Text Solution

    |

  6. प्रथम कोटि की अभिक्रिया|उदाहरण

    Text Solution

    |

  7. 'आत्मत्राण' शीर्षक का अर्थ बताते हुए उसकी सार्थकता, कविता के सन्दर्भ म...

    Text Solution

    |

  8. मैदान में सभा न होने देने के लिए पुलिस बंदोबस्त का विवरण देते हुए सुभा...

    Text Solution

    |

  9. अभिक्रिया का वेग#!#अभिक्रिया का वेग की इकाइयां#!#अभिक्रिया का वेग के प...

    Text Solution

    |