Home
Class 12
CHEMISTRY
आरहीनियस समीकरण दीजिए। अभिक्रिया की सक्र...

आरहीनियस समीकरण दीजिए। अभिक्रिया की सक्रियण ऊर्जा आरेख विधि से कैसे ज्ञात करेंगे।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अभिकारक अणुओं के संघट्ट से प्राप्त ऊर्जा की वह अतिरिक्त मात्रा जो अभिक्रिया को सम्पन्न कराने में पर्याप्त होती है तथा जिसके फलस्वरूप उत्पाद बनते है, सक्रियण ऊर्जा कहलाती है। अतः अभिक्रियाओं की औसत स्थितिज ऊर्जा (P.E.) के अतिरिक्त ऊर्जा की वह न्यूनतम मात्रा जो अभिकारक अणुओं के संघट्ट से प्राप्त होती है ओर अभिकारक अणुओं को उत्पाद में परिवर्तित कर देती है, सक्रियण ऊर्जा कहलाती है।
सक्रियण ऊर्जा = देहली ऊर्जा - अभिकारक अणुओं की औसत स्थितिज ऊर्जा आरहीनियस ने अभिक्रिया के वेग पर ताप के प्रभाव को स्पष्ट करने के लिए समीकरण प्रस्तुत की थी जिसे आरहीनियस समीकरण कहा गया जिसके अनुसार,
`k=Ae^(-E_(a)//RT)` ....(1)
समीकरण (2) व (3) के दोनों ओर का लघुगुणक लेने पर,
`log_(10)k_(1)=log_(10)A-(E_(a))/(2.303R)xx(1)/(T_(1))`
`log_(10)k_(2)=log_(10)A-(E_(a))/(2.303R)xx(1)/(T_(2))`
अतः `log_(10)""(k_(2))/(k_(1))=(E_(a))/(2.303R)((1)/(T_(1))-(1)/(T_(2)))`
या `E_(a)=(2.303RT_(1)T_(2))/(T_(2)-T_(1))log_(10)""(k_(2))/(k_(1))` ....(4)
उपर्युक्त समीकरण (4) से `E_(a)` का मान दो भिन्न-भिन्न तापक्रमो की सहायता से ज्ञात कर सकते है।
यदि `log_(10)k` तथा 1/T के मध्य वक्र खींचा जाए तो वक्र का ढाल `-E_(a)//2.303R` के बराबर होता है। अतः इससे `E_(a)` का मान ज्ञात कर सकते है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. आरहीनियस समीकरण दीजिए। अभिक्रिया की सक्रियण ऊर्जा आरेख विधि से कैसे ज्...

    Text Solution

    |

  2. यदि इलेक्ट्रॉन E1 ऊर्जा वाली कक्षा से E2 ऊर्जा वाली कक्षा में जाता है...

    Text Solution

    |

  3. jee special- प्रतिस्थापन अभिक्रिया की क्रिया विधि

    Text Solution

    |

  4. jee special- प्रतिस्थापन अभिक्रिया की क्रिया विधि

    Text Solution

    |

  5. Boards 2021|द्विघात समीकरण का हल गुणनखंड विधि की सहायता से#!#द्विघात स...

    Text Solution

    |

  6. Boards 2021|द्विघात समीकरण#!#गुणनखंड विधि से द्विघात समीकरण को हल करना...

    Text Solution

    |

  7. Boards 2021|द्विघात समीकरण#!#द्विघात समीकरण को पूर्ण वर्ग विधि से हल#!...

    Text Solution

    |

  8. दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म#!#रैखिक समीकरण युग्म का ग्राफीय विधि से ...

    Text Solution

    |

  9. समय अवधि की गणना | ऊर्जा विधि

    Text Solution

    |