Home
Class 12
CHEMISTRY
विशिष्ट वेग स्थिरांक पर टिप्पणी लिखिए।...

विशिष्ट वेग स्थिरांक पर टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वेग स्थिरांक अथवा विशिष्ट वेग स्थिरांक
किसी अभिक्रिया का वेग उसके अभिकारकों के मोलर सान्द्रण के गुणनफल के समानुपाती होता है।
अभिक्रिया `nA+mBrarr` उत्पाद के लिए,
द्रव्य अनुपाती क्रिया नियम से, अभिक्रिया वेग `(dx)/(dt)prop[A]^(n)[B]^(m)`
जहाँ [A] व [B] अभिकारक A व B के मोलर सान्द्रण है तथा n व m उनके अणुओं की क्रमशः संख्याएँ है।
एक सामान्य अभिक्रिया `n_(1)A+n_(2)Brarrm_(1)C+m_(2)D` के लिए,
अभिक्रिया का वेग `prop[A]^(x)[B]^(y)`
जहाँ [A] और [B] के घातांक (x तथा y) रससमीकरणमितीय गुणांक `n_(1)` और `n_(2)` के समान भी हो सकते है अथवा नहीं भी। यहाँ यह याद रखना आवश्यक है कि घातांक x और y के मान प्रयोगो द्वारा निर्धारित किये जाते है।
अभिक्रिया का वेग `=k[A]^(x)[B]^(y)`
या `-(d[R])/(dt)=k[A]^(x)[B]^(y)`
उपर्युक्त समीकरण (2) को अवकल वेग समीकरण कहा जाता है जिसमे k एक समानुपाती स्थिरांक है, जो वेग स्थिरांक या विशिष्ट दर स्थिरांक कहलाता है। समीकरण (1) और (2) वेग नियम कहलाती है।
इस प्रकार वेग नियम अभिक्रिया के वास्तविक वेग को दर्शाता है जबकि द्रव्य अनुपाती क्रिया नियम केवल सैद्धांतिक वेग को दर्शाता है।
यदि उपर्युक्त समीकरण (1) में, `[A]=[B]=1` हो तो
अभिक्रिया का वेग = k
अतः स्थिर ताप पर विशिष्ट दर (वेग) स्थिरांक, अभिक्रिया के वेग के बराबर होता है, जब अभिकारक की सांद्रता इकाई हो। यदि अभिक्रिया में एक से अधिक अभिकारक हो तो प्रत्येक अभिकारक की सांद्रता एक इकाई होनी चाहिए।
k का मान अभिक्रिया की प्रकृति तथा तापक्रम पर निर्भर करता है, अर्थात किसी निश्चित अभिक्रिया हेतु का मान ताप-वृद्धि पर सदैव बढ़ता है।
वेग स्थिरांक (k) का मात्रक
k का मात्रक = `("मोलर सान्द्रता")^(1-n)" समय"^(-1)`
यदि समय सेकंड में है तो k का मात्रक = `("मोल लीटर"^(-1))^(1-n)" सेकण्ड"^(-1)` (जहाँ `nrarr` अभिक्रिया की कोटि है)
अतः k का मात्रक अभिक्रिया की कोटि (n) पर भी निर्भर करता है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. विशिष्ट वेग स्थिरांक पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. ( आ) निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्येक...

    Text Solution

    |

  3. नीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में टिप्पणी लिखिए। जापान की शालीनता...

    Text Solution

    |

  4. नीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में टिप्पणी लिखिए। लेखक और पुस्तक व...

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो विषयों पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्य...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो विषयों पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्य...

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो विषयों पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्य...

    Text Solution

    |

  8. अभिक्रिया की दर को प्रभावित करने वाले कारक|वेग नियम तथा वेग स्थिरांक

    Text Solution

    |

  9. वेग स्थिरांक के लक्षण

    Text Solution

    |