Home
Class 12
CHEMISTRY
आभासी एकाणुक अभिक्रिया को उदाहरण द्वारा ...

आभासी एकाणुक अभिक्रिया को उदाहरण द्वारा समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऐसी रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनकी कोटि और आण्विकता का मान समान नहीं होता अर्थात वह अभिक्रिया, जिसकी कोटि एक हो, परन्तु आण्विकता एक न हो, आभासीय (छद्म) एकाणुक क्रिया कहलाती है।
उदाहरण-(i) `C_(12)H_(22)O_(11)+H_(2)Ooverset(H^(+))rarrC_(6)H_(12)O_(6)+C_(6)H_(12)O_(6)`
(ii) `CH_(3)COOCH_(3)+H_(2)Ooverset(H^(+))rarrCH_(3)COOH+CH_(3)OH`
इन दोनों क्रियाओं की कोटि एक है क्योकि `H_(2)O` के सान्द्रण में कोई परिवर्तन नहीं होता, जबकि इनकी आण्विकता दो है। अतः ये आभासीय एकाणुक अभिक्रियाओं के उदाहरण है।
Promotional Banner