Home
Class 12
CHEMISTRY
अभिक्रिया की आण्विकता एवं कोटि की परिभाष...

अभिक्रिया की आण्विकता एवं कोटि की परिभाषा दीजिए। निम्न अभिक्रियाओं में अभिक्रिया की कोटि तथा आण्विकता बताइये-
(i) `H_(2)+Cl_(2)rarr2HCl`
(ii) `CH_(3)COOC_(2)H_(5)underset(("आधिक्य"))(+H_(2)O)iffCH_(3)COOH+C_(2)H_(5)OH`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अभिक्रिया की आण्विकता- किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले अभिकारकों के न्यूनतम अणुओं की संख्या को उस अभिक्रिया की आण्विकता कहते है।
अभिक्रिया की कोटि- किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले अभिकारकों के उन अणुओं की संख्या जिनका सान्द्रण अभिक्रिया की प्रगति में परिवर्तित होता है, अभिक्रिया की कोटि कहलाती है।
अभिक्रिया (i) : `H_(2)+Cl_(2)rarr2HCl` की आण्विकता दो है क्योकि अभिकारकों के दो अणु अभिक्रिया में भाग लेते है जबकि अभिक्रिया की कोटि शून्य है क्योकि इन दोनों अणुओं का सान्द्रण अभिक्रिया की प्रगति में परिवर्तित नहीं होती है।
अभिक्रिया (ii) : `CH_(3)COOC_(2)H_(5)+H_(2)O` (आधिक्य) `iffCH_(3)COOH+C_(2)H_(5)OH` की आण्विकता दो है क्योकि अभिकारकों के दो अणु अभिक्रिया में भाग लेते है, जबकि अभिक्रिया की कोटि एक है क्योकि इस अभिक्रिया में `CH_(3)COOC_(2)H_(5)` के एक अणु का सान्द्रण परिवर्तित होता है और जल के अणु का सान्द्रण परिवर्तित नहीं होता है। क्योकि जब अभिकारक का सान्द्रण आधिक्य में लिया जाता है तो अभिक्रिया की प्रगति में उसका परिवर्तित सान्द्रण नगण्य होता है।
Promotional Banner