Home
Class 12
PHYSICS
एक कार्ड शीट जिसे 1 वर्ग मिमी आकार के वर...

एक कार्ड शीट जिसे 1 वर्ग मिमी आकार के वर्गों में विभाजित किया गया है, को 9 सेमी दूरी पर रखकर किसी आवर्धक लेन्स (10 सेमी फोकस दूरी का अभिसारी लेन्स)द्वारा उसे नेत्र के निकट रखकर देखा जाता है। लेन्स द्वारा उत्पन्न आवर्धन क्या है? आभासी प्रतिबिम्ब में प्रत्येक वर्ग का क्षेत्रफल क्या है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यहाँ `u=-9` सेमी तथा `f=+10` सेमी
पतले लेन्स के अपवर्तन के सूत्र `(1)/(v)-(1)/(u)=(1)/(f)`
अथवा `(1)/(v)=(1)/(f)+(1)/(u)` से,
अथवा `(1)/(v)=(1)/(10)-(1)/(9)`
`=(9-10)/(90)=-(1)/(90)`
अथवा `v=-90` सेमी
रेखीय आवर्धन `=(v)/(u)=(-90)/(-9)=10`
वर्ग की भुजा `h=sqrt("वर्ग का क्षेत्रफल")=1` मिमी
अब रेखीय आवर्धन `m=(v)/(u)=(h. " (एक वर्ग के प्रतिबिम्ब की भुजा की लम्बाई)")/("h (वर्ग की भुजा की लम्बाई) ")`
अथवा `10=(h.)/(h)`
अथवा `h.=10=10xx1` मिमी = 1 सेमी
अत: प्रतिबिम्ब के प्रत्येक वर्ग का क्षेत्रफल `=h.xxh.=1" सेमी"^(2)` |
Promotional Banner