Home
Class 12
PHYSICS
12 सेमी व्यास वाले काँच के ठोस गोले पर स...

12 सेमी व्यास वाले काँच के ठोस गोले पर समान्तर किरणें आपतित हैं। अन्तिम रूप से ये किरणे अपवर्तन के पश्चात् कहाँ पर केन्द्रित होंगी?(काँच का अपवर्तनांक: 1.5)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

काँच का ठोस गोला एक उत्तल लेन्स है, परन्तु यह पतला नहीं है, अतः हम इस लेन्स के लिए सूत्र `(1)/(v)-(1)/(u)=(1)/(f)` का प्रयोग नहीं कर सकते हैं इसके लिए गोले के दोनों तलों पर होने वाले अपवर्तन पर अलग-अलग विचार करना होगा।
माना `P_(1)` तथा `P_(2)` गोले के विपरीत पृष्ठों के ध्रुव तथा C केन्द्र है।
गोले के प्रथम पृष्ठ पर वायु से काँच में अपवर्तन के लिए
`(n)/(v)-(1)/(u)=(n-1)/(R)`
यहाँ वस्तु की ध्रुव `P_(1)` से दूरी `u=oo` (किरणें समान्तर हैं)
`R=+P_(1)C=+6 ` सेमी, `n=1.5` (`because` व्यास = 12 सेमी)
अत: `(1.5)/(v)-(1)/(oo)=(1.5-1)/(6)`
अथवा `(1.5)/(v)=(0.5)/(6)`
अथवा `v=(1.5xx6)/(0.5)=+18` सेमी।
अतः समान्तर किरणें प्रथम पृष्ठ से अपवर्तन के पश्चात् इस पृष्ठ से पीछे की ओर ध्रुव `P_(1)` से 18 सेमी की दूरी पर बिन्दु I. पर केन्द्रित होंगी अर्थात् `P_(1)I.=18` सेमी होगा।
बिन्दु I. दूसरे पृष्ठ के लिए आभासी वस्तु का कार्य करेगा।

दूसरे पृष्ठ पर काँच से वायु में अपवर्तन के लिए `n.=(1)/(""_(a)n_(g))=(1)/(1.5)=(2)/(3)`
वस्तु I. की ध्रुव `P_(2)` से दूरी `u=+P_(2)I.=P_(1)I.-P_(1)P_(2)=18-12=+6` सेमी `(becauseP_(1)I.=18" सेमी")`
जबकि `R=-P_(2)C=-6` सेमी
अतः `(n.)/(v)-(1)/(u)=(n.-1)/(R)` से, `(2)/(3v)-(1)/(6)=(2/3-1)(-6)`
अथवा `(2)/(3v)=1/6+(1)/(18)=(2)/(9)`
अथवा `v=(9)/(3)=+3.0` सेमी
अतः द्वितीय पृष्ठ पर अपवर्तन के पश्चात् किरणे अन्तिम रूप से गोले के बाहर ध्रुव `P_(2)` से 3.0 सेमी की दूरी पर बिन्दु I पर केन्द्रित होंगी।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. 12 सेमी व्यास वाले काँच के ठोस गोले पर समान्तर किरणें आपतित हैं। अन्ति...

    Text Solution

    |

  2. एकवर्णी प्रकाश का एक पुंज (beam of light) काँच की एक प्लेट पर 58^(@ के...

    Text Solution

    |

  3. प्रकाश का अपवर्तन || काँच की आयताकार स्लैब से अपवर्तन || अपवर्तनांक ||...

    Text Solution

    |

  4. काँच के प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश का विक्षेपण

    Text Solution

    |

  5. संबंध के आधार पर ठोस के प्रकार || आणविक ठोस|| आयनिक ठोस || सहसंयोजक ठो...

    Text Solution

    |

  6. प्रकाश का अपवर्तन || काँच की आयताकार स्लैब से अपवर्तन || अपवर्तनांक ||...

    Text Solution

    |

  7. एक धातु के बेलन को, जिसका व्यास 8 से.मी. और ऊँचाई 90 से. मी. है, गलाकर...

    Text Solution

    |

  8. ठोस पर गैसों के अधिशोषण को प्रभावित करने वाले कारक

    Text Solution

    |

  9. अब कहाँ दूसरे के दुःख से दुःखी होने वाले' पाठ के आधार पर लिखिए कि प्रक...

    Text Solution

    |