Home
Class 11
BIOLOGY
प्रोटीन, वसा व तेल, ऐमीनो अम्लों का विश्...

प्रोटीन, वसा व तेल, ऐमीनो अम्लों का विश्लेषणात्मक परीक्षण बताइए एवं किसी भी फल के रस, लार, पसीना तथा मूत्र में इनका परीक्षण कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रोटीन एवं ऐमीनो अम्ल का परीक्षण -(Protein and Amino Acid Test)
प्रयोग.1-एक परखनली में 3 मिली प्रोटीन निस्यन्द लेकर, इसमें 1 मिली सान्द्र नाइट्रिक अम्ल `(HNO_(3))` मिलाइए। सफेद अवक्षेप बनता है। परखनली को गर्म करने पर अवक्षेप घुल जाता है,तथा विलयन का रंग पीला हो जाता है। अब इसे ठण्डा करके इसमें 10%.सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) विलयन मिलाते हैं। परखनली में विलयन का रंग पीले से नारंगी हो जाता है!
प्रयोग 2 : एक परखनली में प्रोटीन, निस्यंद की 1 मिली मात्रा लेकर इसमें लगभग 1 मिली मिलन अभिकर्मक (Millon.s Reagent).मिलाने पर हल्के पीले रंग का अवक्षेप बनता है। इस अवक्षेप में 4-5 बूंदें सोडियम नाइट्रेट `(NaNO_( 3) )` की मिलाकर विलयन को गर्म करने पर अवक्षेप का रंग लाल हो जाता है।
प्रयोग 3-ऐमीनो अम्ल की उपस्थिति निनहाइड्रिन परीक्षण द्वारा जाँची जाती है।
वसा व तेल का परीक्षण (Fat and Oil Test) -
ये जल में अविलेय और ईथर, पेट्रोल, क्लोरोफॉर्म आदि में घुलनशील (विलेय) होती हैं। साधारण ताप पर जब वसाएँ ठोस होती हैं तो वसा (चर्बी-fat) और जब ये तरल होती हैं तो तेल (oil) कहलाती हैं। पादप वसाएँ असंतृप्त (नारियल का तेल तथा ताड़ का तेल संतृप्त) तथा जन्तु वसाएँ संतृप्त होती हैं।
प्रयोग 1-मूंगफली के कच्चे दाने लेकर उनको सफेद कागज पर रखकर पीस लीजिए। अब इस कागज के टुकड़े को प्रकाश के किसी स्रोत की ओर रखकर देखिए। यह पारभासी (translucent) नजर आता है। इस पर एक बूंद पानी डालकर देखिए। कागज पर पानी का प्रभाव नहीं होता। यह प्रयोग जन्तु वसा (देशी घी) के साथ भी किया जा सकता है।
प्रयोग 2-एक परखनली में 0.5मिली परीक्षण तेल या वसा तथा 0.5 मिली जल (दोनों बराबर मात्रा में) लेते हैं। अब इसमें 2-3 बूंदें सूडान-III विलयन की डालकर हिलाते हैं तथा पाँच मिनट तक ऐसे ही रख देते हैं।
परखनली में जल तथा तेल की पृथक् पों में, तेल की पर्त लाल नज़र आती है। ,
फलों के रस विशेषकर अमरूद, संतरा आदि में प्रोटीन्स उपस्थित होती हैं। इसी प्रकार लार में लाइसोजाइम, म्यूसिन, एमाइलेज, इम्यूनोग्लोबिन नामक प्रोटीन्स होती हैं लेकिन इनकी उपस्थिति अधिक संवेदी रासायनिक परीक्षण जैसे एलीजा आदि से जाँची जा सकती है। पसीने में भी लाइसोजाइम नामक प्रोटीन होती है। हाँ स्वस्थ मनुष्य के मूत्र में प्रोटीन्स नहीं पायी जाती। रोगियों के मूत्र में प्रोटीन उपस्थित हो सकती है। ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव अणु

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems ) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (बहुविकल्पीय प्रश्न)|6 Videos
  • जैव अणु

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems ) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (अति लघु उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (बहुविकल्पीय प्रश्न)|24 Videos
  • तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|14 Videos
CHITRA PUBLICATION-जैव अणु-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. प्रोटीन, वसा व तेल, ऐमीनो अम्लों का विश्लेषणात्मक परीक्षण बताइए एवं कि...

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित में से कौन कार्बोहाइड्रेट नहीं है

    Text Solution

    |

  3. लाइसीन (Lysine) एक अनिवार्य ऐमीनो अम्ल है, क्योंकि यह

    Text Solution

    |

  4. साइटोक्रोम से सम्बद्ध खनिज होता है

    Text Solution

    |

  5. पौधों के प्राधार (frame-work) तत्त्व हैं

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित में से कौन क्लोरोफिल का घटक है

    Text Solution

    |

  7. प्यूपिल छिद्र है, जो घिरा होता है

    Text Solution

    |

  8. कैल्सियम की शरीर में क्या आवश्यकता है|

    Text Solution

    |

  9. एक कोशिका में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला वह घटक (constituent )...

    Text Solution

    |

  10. Z-DNA का व्यास होता है

    Text Solution

    |

  11. निम्नलिखित में से कौन-सा संयुग्मी प्रोटीन (conjugated protein) है

    Text Solution

    |

  12. यदि एक DNA अणु में 20% थायमीन है, उसमें ग्वानीन होगा

    Text Solution

    |

  13. प्रोटीन की कुण्डलित संरचना किसके द्वारा स्थायीकृत होती है

    Text Solution

    |

  14. संतृप्त वसीय अम्ल (saturated fatty acids) का उदाहरण है

    Text Solution

    |

  15. एण्टीकोडॉन पाए जाते हैं

    Text Solution

    |

  16. एन्जाइम की रासायनिक प्रकृति होती है

    Text Solution

    |

  17. को-एन्जाइम होता है

    Text Solution

    |

  18. समजातता क्या है ? उदाहरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  19. NADP क्या है

    Text Solution

    |

  20. प्रशान्तक किस अम्ल के व्युत्पन्न होते हैं ?

    Text Solution

    |

  21. एन्जाइम

    Text Solution

    |