Home
Class 11
BIOLOGY
यकृत के क्या कार्य हैं?...

यकृत के क्या कार्य हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यकृत के कार्य (Functions of Liver) यकृत. शरीर के अन्दर स्थित सर्वाधिक बड़ी ग्रन्थि है जिसके विविध कार्य हैं, इसके प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं
(1) यकृत से पित्त रस स्रावित होता है। इसमें अकार्बनिक तथा कार्बनिक लवणं, जैसे-सोडियम क्लोराइड, सोडियम बाइकार्बोनेट, सोडियम ग्लाइकोकोलेट,सोडियम टॉरोकोलेट आदि होते हैं। पित्त रस के कार्बनिक लवण वसाओं के धरातल तनाव (surface tension) को कम करके इन्हें सूक्ष्म बिन्दुकों में तोड़ देते हैं। ये जल के साथ मिलकर इमल्सन या पायस बना लेते हैं। इस क्रिया को इमल्सीकरण (emulsification) कहते हैं।
(2) पित्तरस में हीमोग्लोबिन (haemoglobin) के विखण्डन से बने पित्तं वर्णक (bile pigments) पाए जाते हैं, — जैसे-बिलिरुबिन (bilirubin) तथा बिलिवर्डिन (biliverdin)। इनका उत्सर्जन मल के साथ हो जाता है।
(3) पित्त रस आंत्रीय क्रमाकुंचन गतियों को बढ़ाता है, ताकि पाचक रस काइम में भली प्रकार मिल जाएँ।
(4) पित्त रस काइम के अम्लीय प्रभाव को समाप्त करके क़ाइल (chyle) को क्षारीय बनाता है जिससे अग्न्याशयी तथा आंत्रीय रसों की भोजन पर प्रतिक्रिया हो सकें।
(5) पित्त लवणों के कारण वसा पाचक एन्जाइम सक्रिय होते हैं।
(6) वसा में घुलनशील विटामिनों (A, D, E एवं K) के अवशोषण के लिए पित्त लवण आवश्यक होते हैं।
(7) पित्त के द्वारा विषाक्त पदार्थ, अनावश्यक कोलेस्टेरॉल आदि का परित्याग किया जाता है।
(8) यकृत में विषैले पदार्थों का विषहरण (detoxification) होता है।
(9) यकृत में मृत लाल रुधिराणुओं का विघटन होता है।
(10) यकृत अमोनिया को यूरिया में बदलता है।
(11) यकृत कोशिकाएँ.हिपैरिन (heparin) का स्रावण करती हैं। यह रक्त वाहिनियों में रक्त का थक्का बनने से रोकता है।
(12) यकृत में प्लाज्मा प्रोटीन्स, जैसे—एल्बुमिन, ग्लोबुलिन, प्रोनॉम्बिन, फाइब्रिनोजन आदि का संश्लेषण होता है। फाइब्रिनोजन (fibrinogen) रक्त का थक्का बनाने में सहायक होता है
(13) यकृत आवश्यकता से अधिक ग्लूकोस को ग्लाइकोजन में बदल कर, संचित करता है।
(14) यकृत कोशिकाएँ विटामिन A, D, लौह, ताँबा आदि का संचय करती हैं। (15) यकृत की कुप्फर कोशिकाएँ जीवाणु तथा हानिकारक पदार्थों का भक्षण करके शरीर की सुरक्षा करती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पाचन एवं अवशोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान (बहुविकल्पीय प्रश्न)|6 Videos
  • पाचन एवं अवशोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|14 Videos
  • पादप में श्वसन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|24 Videos
CHITRA PUBLICATION-पाचन एवं अवशोषण -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. यकृत के क्या कार्य हैं?

    Text Solution

    |

  2. जब एड्रीनलीन रुधिर में स्रावित होता है तो हमारे शरीर में क्या अनुक्रिय...

    Text Solution

    |

  3. खरगोश में प्लैसेन्टा होता है :

    Text Solution

    |

  4. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि कौन-सी है....

    Text Solution

    |

  5. बिलिवर्डिन एवं बिलिरुबिन पाए जाते हैं

    Text Solution

    |

  6. कौन-से एन्जाइम प्रोटीन पाचक हैं?

    Text Solution

    |

  7. पुष्पन में सहायक होता है

    Text Solution

    |

  8. कौन-से ऐमीनो अम्ल डीकार्बोक्सिकरण द्वारा स्केटोल बनता है

    Text Solution

    |

  9. जिस व्यक्ति के मसूड़ों से रुधिर स्त्राव होता हो तो उसे भोजन के साथ लेन...

    Text Solution

    |

  10. वसा का इमल्सिफिकेशन किसके द्वारा होता है-

    Text Solution

    |

  11. मानव के उन दाँतों की संख्या जो जीवन में दो बार निकलते हैं-

    Text Solution

    |

  12. भूख लगने पर व्यक्ति सबसे पहले उपयोग में लाता है ।

    Text Solution

    |

  13. क्षुद्रांत्र में सक्रिय अवशोषण होता है-

    Text Solution

    |

  14. बच्चों में प्रोटीन की कमी से होने वाला रोग है

    Text Solution

    |

  15. चूहे में दाँतों की कुल संख्या होती है

    Text Solution

    |

  16. मनुष्य में प्रोटीन का पाचन प्रारम्भ होता है

    Text Solution

    |

  17. मानव का दंत सूत्र है

    Text Solution

    |

  18. आमाशय की दीवार का पेशीय संकुचन कहलाता है

    Text Solution

    |

  19. विटामिन C की कमी से कौन-सा रोग होता है ?

    Text Solution

    |

  20. निम्नलिखित में से कौन स्वतन्त्रजीवी है

    Text Solution

    |

  21. गॉयटर निम्नलिखित में से किसकी कमी से होता है?

    Text Solution

    |