Home
Class 9
BIOLOGY
जीवन के लिए वायुमण्डल क्यों आवश्यक है?...

जीवन के लिए वायुमण्डल क्यों आवश्यक है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीवन के लिए वायुमण्डल की आवश्यकता (i) पृथ्वी पर जीवन वायु के घटकों का ही परिणाम है। वायुमण्डल में लगभग 21% ऑक्सीजन उपस्थित होती है। सभी जीवधारियों को श्वसन हेतु इसी ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।
(ii) वायुमण्डल में 0.03 में 0.04% कार्बन डाइऑक्साइड पायी जाती है। हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कार्बनिक पदार्थ के निर्माण हेतु `CO_(2)` को कार्यकारी कच्चे माल (raw material) के रूप में प्रयोग करते हैं। पृथ्वी के सभी जीव अपना पोषण परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से कार्बन के इसी स्थिरीकरण से प्राप्त करते हैं।
(iii) वायुमण्डल के एक कुचालक कम्बल की भाँति कार्य करने के कारण पृथ्वी का औसत ताप स्थिर बना रहता है, जो जीवन हेतु आवश्यक है। चन्द्रमा पर वायुमण्डल की अनुपस्थिति के कारण ताप `-190^(@)C` से `110^(@)C` तक हो जाता है।
(iv) वायुमण्डल के समताप मण्डल में स्थित ओजोन कवच (Ozone shield) पृथ्वी के जीवों की घातक पराबैंगनी किरणों से रक्षा करता है।
(v) वायुमण्डल अनेक जलवायुगत घटनाओं जैसे जलचक्र, वर्षा आदि में भी सहायक है जिसमें जीवधारियों हेतु पारिस्थितिक सन्तुलन बना रहता है।
(vi) यह कीटों, पक्षियों के उड़ने हेतु माध्यम उपलब्ध कराता है व श्रवण (सुनने) में सहायक है। . सारांश रूप में वायु जीवन की श्वास है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems)(पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)|9 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर)|7 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)|12 Videos
  • प्रश्न पत्र (विज्ञान)

    CHITRA PUBLICATION|Exercise जीव विज्ञान|12 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ? )|20 Videos