Home
Class 9
BIOLOGY
जीवन के लिए जल क्यों अनिवार्य है?...

जीवन के लिए जल क्यों अनिवार्य है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीवन के लिए जल की अनिवार्यता
जल को जीवन के लिए अमृत कहा जाता है। स्वच्छ जल एक सीमित संसाधन (finite resource) है। जीवधारियों के लिए जल निम्नलिखित कार्यों हेतु आवश्यक है
(i) जल एक सार्वत्रिक विलायक (universal solvent) के रूप में कार्य करता है। अपनी विलायक क्रिया के कारण यह रासायनिक क्रियाओं हेतु आदर्श माध्यम बनाता है।
(ii) सभी कोशिकीय क्रियाएँ जलीय माध्यम (aqueous medium) में होती है, अत: यह उपापचय (metabolism) में सहायक है।
(iii) शरीर में पदार्थों का परिवहन जलीय माध्यम में ही होता है, अत: कहा जा सकता है कि जल पदार्थों के परिवहन (transport of materials) में सहायक होता है। (iv) यह शरीर में लवणों की सन्तुलित मात्रा बनाए रखने में भी सहायक है।
(v) जल शरीर में ऊष्मा के एकसमान वितरण (uniform distribution) में सहायक है। अत: शरीर का ताप समान बनाए रखता है।
(vi) जल प्रकाश-संश्लेषण में एक क्रियाकारी (ronctant) तथा श्वसन में उत्पाद (product) के रूप में उपस्थित होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems)(पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)|9 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर)|7 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)|12 Videos
  • प्रश्न पत्र (विज्ञान)

    CHITRA PUBLICATION|Exercise जीव विज्ञान|12 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ? )|20 Videos