Home
Class 9
BIOLOGY
जंगल वायु, मृदा तथा जलीय स्रोत की गुणवत्...

जंगल वायु, मृदा तथा जलीय स्रोत की गुणवत्ता को कैसे प्रभावित करते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जंगलों (वनों) का पर्यावरण सन्तुलन से घनिष्ठ सम्बन्ध है। ये वायु, मृदा और जलीय स्रोतों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से प्रभावित करते हैं।
(i) वृक्ष प्रकाश-संश्लेषण क्रिया द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करके ऑक्सीजन मुक्त करते हैं। इससे वायुमण्डल में `CO_(2)` तथा `O_(2)` का सन्तुलन बना रहता है। वायु शुद्ध होती है।
(ii) वृक्ष बड़ी मात्रा में `CO_(2)` के साथ-साथ अन्य प्रदूषक गैसों को अवशोषित कर वायु की गुणवत्ता में सुधार करते है।
(iii) वन कार्बन सिंक (Carbon Sink) के रूप में कार्य कर कार्बन की एक वृहत मात्रा को अपने में समेटे रखते है।
वृक्षों का जल चक्र से सीधा सम्बन्ध है। वृक्ष मृदा से जल अवशोषित करके वाष्पोत्सर्जन क्रिया द्वारा जलवाष्प के रूप में इसे वातावरण में मुक्त करते हैं। जहाँ पर जंगल अधिक होते हैं, वहाँ वर्षा अधिक होती है।
वृक्ष मृदा की संरचना को प्रभावित करते हैं। वृक्षों से गिरने वाले पत्ते आदि सड़-गलकर ह्यूमस बनाते हैं। हमस के कारण मृदा उपजाऊ होती है। इसकी जलधारण क्षमता में वृद्धि होती है एवं इससे मृदा में वायु संचार अच्छा होता है। वृक्षों की केनोपी (canopy) वर्षा के वेग को कम कर मृदा कणों को विस्थापित होने से बचाती है अर्थात् मृदा अपरदन रोकती है। वर्षा जल वृक्षों से धीरे-धीरे भूमि पर गिरता है। इस कारण वर्षा जल का मिट्टी के अन्दर रिसाव अच्छी तरह होता है। इससे भीमजल स्तर में वृद्धि होती हैं। अत: वृक्ष भूमिगत जल को रिचार्ज करते हैं। इस प्रकार वृक्ष वायु द्वारा व जल द्वारा होने वाले मृदा अपरदन को रोकते हैं। साथ ही बाढ़ के खतरे को भी कम करते हैं। उपर्युक्त कथन से स्पष्ट है कि जंगल (वन या वृक्ष) वायु, मृदा एवं जलीय स्रोतों की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems)(पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)|9 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर)|7 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)|12 Videos
  • प्रश्न पत्र (विज्ञान)

    CHITRA PUBLICATION|Exercise जीव विज्ञान|12 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ? )|20 Videos