Home
Class 9
BIOLOGY
अपशिष्ट पदार्थों के निपटान की विभिन्न वि...

अपशिष्ट पदार्थों के निपटान की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मृदा के घटक (Composition of Soil)
(a) खनिज पदार्थ (Minerals)-यह मृदा के लगभग 45% भाग का निर्माण करते हैं। खनिज पदार्थ, खनिज कणों के रूप में होते हैं। खनिज कणों का आकार अलग-अलग होता है। आकार के आधार पर यह बजरी (gravel), रेत (sand), सिल्ट (silt) व क्ले (elay) प्रकार के होते हैं।
मृदा के प्रकार का निर्धारण उसमें पाए जाने वाले कणों के औसत आकार द्वारा किया जाता है। कणों का आकार निम्नलिखित है-

(b) कार्बनिक पदार्थ (Organic matter)-कार्बनिक पदार्थ जैसे ह्यूमस (humus) भी मृदा का अपरिहार्य भाग है। इसकी मात्रा लगभग 5% होती है।
(c ) मृदा जल (Soil water)-यह लगभग 25% तक होता है। मृदा में जल केशिकीय जल (capillary water), आर्द्रताग्राही. जल (hygroscopic water) या संयुक्त जल (combined water) के रूप में पाया जाता है।
पादपों को केवल केशिकीय जल उपलब्ध होता है।
(d) मृदा वायु (Soil air)-लगभग 25%.
(e ) मुद्रीय जीव (Soil organisms)-इसमें प्रमुखतः सूक्ष्म जीव जैसे बैक्टीरिया, फंजाई. तथा कृमि, आर्थोपोड्स आदि सम्मिलित है।
ह्यूमस (Humus)-हामस मृदा का एक महत्त्वपूर्ण घटक है। यह गहरे रंग का कणिकाविहीन (amorphous) पदार्थ है जो मृत कार्बनिक पदार्थ के आंशिक अपघटन से बनता है। ह्यूमस, पादपों के लिए पोषक पदार्थों से समृद्ध मृदा संघटक है। इससे मृदा को निम्नलिखित लाभ होते हैं -
यह मृदा की जल धारण क्षमता (water-holding capacity) बढ़ाता है।
यह मृदा को सरन्ध्र (porous) बनाता है, जिससे मृदा वायु की मात्रा में वृद्धि होती है तथा वह उपजाऊ बनती है। यह मृदा की संरचना (texture) सुधारता है।
ह्यूमस के खनिजीभवन (mineralization) से धीरे-धीरे खनिज मुक्त होते हैं जो मृदा को उपजाऊ बनाते हैं।
यह लाभकारी सूक्ष्मजीवों की संख्या में वृद्धि करता है।
मृदा के गुणों का निर्धारण उसमें उपस्थित ह्यूमस की मात्रा और पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों के आधार पर किया जाता है। खनिज पोषक तत्व उन पत्थरों पर निर्भर करते हैं जिनसे मृदा बनी है। किस मृदा में कौन-सा पौधा होगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस मृदा में पोषक तत्त्व कितने हैं, ह्यूमस की मात्रा कितनी है और उसकी गहराई क्या है?
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|9 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|19 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems)(पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)|9 Videos
  • प्रश्न पत्र (विज्ञान)

    CHITRA PUBLICATION|Exercise जीव विज्ञान|12 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ? )|20 Videos