Home
Class 9
BIOLOGY
प्रकृति में जल चक्र को स्पष्ट कीजिए।...

प्रकृति में जल चक्र को स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जल चक्र (Water Cycle)
जल का नियमित रूप से लगातार जलमण्डल, वायुमण्डल, स्थलमण्डल व जैविक घटकों के बीच चक्रण होता रहता है। वह सम्पूर्ण प्रक्रिया जिसमें जल का वाष्पीकरण होता है, वह वर्षा के रूप में पृथ्वी पर बरसता है तथा नदियों के माध्यम से पुन: समुद्र में पहुंच जाता है, जल चक्र कहलाता है। लेकिन यह प्रक्रिया उतनी सहज व सरल नहीं है जितनी प्रतीत होती है। जल चक्र को दो भागों में बाँटकर भी अध्ययन किया जाता है।
वैश्विक जल चक्र (Global water cycle)-जलमण्डल से जल का वाष्पीकरण, बादलों का निर्माण तथा वर्षा या हिमपात के रूप में जल का पुनः भूमि पर आना इसके उदाहरण हैं। कुछ वर्षा सीधे ही जल को समुद्र में लौटा देती है। जल के वाष्पीकरण हेतु ऊर्जा सूर्य से प्राप्त होती है।
जैविक जल चक्र (Biological water eyele)-पेड़-पौधे मृदा से जल प्राप्त कर इसे वाष्पोत्सर्जन द्वारा वायुमण्डल में पहुँचा देते हैं। जन्तु जल ग्रहण करने के बाद श्वसन में कार्बन डाइऑक्साइड के साथ जलवाष्प भी मुक्त करते हैं। जीवों की मृत्यु च अपघटन से भी जल वायुमण्डल में प्रवेश करता है अर्थात् जीवधारी वैश्विक जल चक्र से ही जल प्राप्त करते हैं व इसे वैश्विक जल चक्र को ही लौटा देते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|19 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)|12 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर)|7 Videos
  • प्रश्न पत्र (विज्ञान)

    CHITRA PUBLICATION|Exercise जीव विज्ञान|12 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ? )|20 Videos