Home
Class 10
PHYSICS
परिनालिका चुम्बक की भाँति कैसे व्यवहार क...

परिनालिका चुम्बक की भाँति कैसे व्यवहार करती है? क्या आप किसी छड़ चुम्बक की सहायता से किसी विद्युत धारावाही परिनालिका के उत्तर ध्रुव तथा दक्षिण ध्रुव का निर्धारण कर सकते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब परिनालिका में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है तब परिनालिका चुम्बक की भाँति व्यवहार करती है। धारावाही परिनालिका का एक सिरा उत्तरी ध्रुव तथा दूसरा सिरा दक्षिणी ध्रुव की भाँति व्यवहार करता है। चुम्बक के समान ध्रुवों के बीच प्रतिकर्षण बल तथा विपरीत ध्रुवों के बीच आकर्षण बल लगता है। इस गुण का उपयोग करके हम धारावाही परिनालिका के उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव का निर्धारण कर सकते हैं। इसके लिए दण्ड चुम्बक का उत्तरी ध्रुव धारावाही परिनालिका के एक सिरे पर लाते हैं, यदि छड़ चुम्बक उत्तरी ध्रुव परिनालिका के सिरे द्वारा आकर्षित होता है तो धारावाही परिनालिका का यह सिरा दक्षिणी ध्रुव होगा और यदि प्रतिकर्षित करता है तो धारावाही परिनालिका का यह सिरा उत्तरी ध्रुव होगा।
Promotional Banner