Home
Class 10
PHYSICS
किसी वृत्ताकार पाश में प्रवाहित धारा के ...

किसी वृत्ताकार पाश में प्रवाहित धारा के कारण चुम्बकीय क्षेत्र का आरेख खींचिए।ऐसा क्यों है कि n फेरों की किसी वृत्ताकार कुण्डली से किसी बिन्दु पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र एक फेरे द्वारा उसी बिन्दु पर उत्पन्न क्षेत्र का n गुना होता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब किसी वृत्ताकार पाश में धारा प्रवाहित की जाती है तो उसके परित: चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। किसी विद्युत धारावाही पाश के प्रत्येक बिन्दु पर उसके चारों ओर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र को निरूपित करने वाले संकेन्द्री वृत्तों का आकार तार से दूर जाने पर निरन्तर बड़ा होता जाता है, जैसे ही हम वृत्ताकार पाश के केन्द्र पर पहुँचते, इन वृहत वृत्तों के चाप सरल रेखाओं जैसे प्रतीत होने लगते हैं। विद्युत धारावाही तार के प्रत्येक बिन्दु से उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ पाश के केन्द्र पर सरल रेखा जैसी प्रतीत होने लगती हैं जैसा कि चित्र में प्रदर्शित है। यदि किसी कुण्डली में n फेरे हों तो प्रत्येक फेरे में उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण एकल फेरे द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की तुलना में n गुना होगा। इसका कारण यह है कि प्रत्येक फेरे में विद्युत धारा के प्रवाह की दिशा समान है। अत: व्यष्टिगत (individual) फेरों के चुम्बकीय क्षेत्र संयोजित हो जाते हैं।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. किसी वृत्ताकार पाश में प्रवाहित धारा के कारण चुम्बकीय क्षेत्र का आरेख ...

    Text Solution

    |

  2. किसी बिन्दु पर संतत फलन होता है -

    Text Solution

    |

  3. निम्न कथन सत्य है अथवा असत्य- उद्देश्य फलन का अधिकतम मान, परिबद्ध क्...

    Text Solution

    |

  4. सीधे धारावाही तार द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र

    Text Solution

    |

  5. वृत्ताकार धारावाही कुंडली के कारण चुम्बकीय क्षेत्र

    Text Solution

    |

  6. विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश के अक्ष पर चुंबकीय क्षेत्र

    Text Solution

    |

  7. विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश के कारण चुम्बकीय क्षेत्र

    Text Solution

    |

  8. विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश के कारण चुम्बकीय क्षेत्र

    Text Solution

    |

  9. चुम्बकीय क्षेत्र तथा चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता | एक अकेले चुम्बकीय ध...

    Text Solution

    |