Home
Class 12
PHYSICS
एक 10 सेमी फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण से ...

एक 10 सेमी फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण से कितनी दूरी पर एक वस्तु रखी जाए कि उसका 5 गुना बड़ा प्रतिबिम्ब बने जबकि – (i) प्रतिबिम्ब वास्तविक हो, (ii) प्रतिबिम्ब आभासी हो? प्रतिबिम्ब की स्थिति भी ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना वस्तु दर्पण के सामने u दूरी पर रखी है। अवतल दर्पण 24 वस्तु का प्रतिबिम्ब वास्तविक भी बना सकता है तथा आभासी भी।
(i) जब प्रतिबिम्ब वास्तविक है-अवतल दर्पण द्वारा बना वास्तविक प्रतिबिम्ब उल्टा होता है, इसलिए आवर्धन ऋणात्मक होगा।
अतः आवर्धन ` = - (v)/(u) =-5`
या `v = +5u`
अवतल दर्पण की फोकस दूरी `f = -10` सेमी
गोलीय दर्पण के सूत्र `(1)/(f) = (1)(v) + (1)/(u)` से,
`(1)/(-10) = (1)/(5u) + (1)/(u)`
अथवा `-(1)/(10) = (6)/(5u)`
अथवा `5u = -60`
अथवा `u = -(60)/(5) = -12` सेमी
`v = 5u = 5 xx (-12)`
`u =-60` सेमी
अतः वास्तविक प्रतिबिम्ब के लिए वस्तु को 12 सेमी दूर दर्पण के सामने रखना होगा तथा प्रतिबिम्ब दर्पण के सामने 60 सेमी की दूरी पर बनेगा |
(ii) जब प्रतिबिम्ब आभासी है- अवतल दर्पण द्वारा बना आभासी प्रतिबिम्ब सीधा होता है | अतः आवर्धन धनात्मक होगा |
अतः आवर्धन ` = - (v)/(u) = +5`
अथवा `v =-5u`
गोलीय दर्पण के सूत्र `(1)/(f) = (1)/(v) + (1)/(u)` से,
`(1)/(-10) = - (1)/(5u) + (1)/(u)`
अथवा `-(1)/(10) = (4)/(5u)`
अथवा `5u = -40`
अथवा `u = -(40)/(5)`
` = -8` सेमी
अतः `v =-5u = -5 xx (-8)`
`= 40` सेमी
अतः आभासी प्रतिबिम्ब के लिए वस्तु को दर्पण के सामने 8 सेमी की दूरी पर रखते है तथा वस्तु का प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे 40 सेमी की दूरी पर बनेगा |
Promotional Banner