Home
Class 10
BIOLOGY
जीवाश्म की आयु कैसे ज्ञात की जाती है?...

जीवाश्म की आयु कैसे ज्ञात की जाती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीवाश्म (Fossils)–प्राचीनकालीन जीवों के अवशेष, जो आदिकाल में पृथ्वी पर रहते थे, बाद में विलुप्त हो गए, भूपटल की चट्टानों में परिरक्षित (preserved) मिलते हैं, जीवाश्म कहलाते हैं। जीवाश्मों का अध्ययन जीवाश्म विज्ञान या पुराजीव विज्ञान (palaeontology) कहलाता है। इनसे हमें जीव जाति के जैव विकास क्रम या जातिवृत्त (phylogeny) का ज्ञान होता है।
जीवाश्मों की आयु के निर्धारण हेतु तलछटी चट्टानों के उन स्तरों की आयु का निर्धारण किया जाता है जिनमें जीवाश्म मिलते हैं। आयु का निर्धारण चट्टानों में उपस्थित रेडियोधर्मी तत्वों और इनके रेडियोधर्मिताविहीन समस्थानिक तत्वों के अनुपात से किया जाता है। जीवाश्मों के आधार पर युगों-युगों से जैव-विकास की एक स्थूल रूपरेखा तैयार की गई है। जीवाश्मों के अध्ययन से निम्नलिखित तथ्य प्रकट होते हैं
(i) पृथ्वी पर आदिकाल से आधुनिक काल तक जीवन में निरन्तर परिवर्तन होता रहा है।
(ii) आधुनिक जीवों से प्राचीनकालीन जीवधारी (पादप एवं प्राणी) भिन्न थे।
(iii) ऐसी प्रजातियों का ज्ञान होता है जो कभी जीवित थीं, परन्तु अब विलुप्त हो गई हैं।
(iv) ऐसे अनेक जीवधारियों के जीवाश्म प्राप्त हुए हैं जिनमें दो वर्गों या संघों के लक्षण पाए जाते हैं। इससे यह ज्ञात होता है कि किस प्रकार के जीवधारियों से कौन-से जीवधारी विकसित हुए हैं, जैसे- आर्किओप्टेरिक्स (Archaeopteryx) के जीवाश्म के अध्ययन से ज्ञात होता है कि पक्षियों की उत्पत्ति सरीसृपों से हुई थी।
(v) आवृतबीजी पौधे और स्तनी वर्ग के प्राणी पृथ्वी पर सबसे अधिक विकसित जीवधारी हैं।
(vi) जीवाश्मों की आयु अथवा चट्टानों के विभिन्न स्तरों से प्राप्त जीवाश्मों से जीवधारियों के भौमिक समय (geological time) का ज्ञान होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए (TEST YOURSELF )|15 Videos
CHITRA PUBLICATION-अनुवंशिकता एवं जैव विकास-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
  1. जीवाश्म की आयु कैसे ज्ञात की जाती है?

    Text Solution

    |

  2. जीन कहाँ स्थित होते हैं? इनकी रासायनिक प्रकृति क्या है?

    Text Solution

    |

  3. DNA में कौन-से क्षार विद्यमान होते हैं?

    Text Solution

    |

  4. किन्हीं दो समजात अंगों के उदाहरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  5. समवृत्ति अंग क्या हैं? दो उदाहरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  6. लैमार्कवाद के दो मूल तथ्यों को लिखिए, जिन पर यह आधारित है।

    Text Solution

    |

  7. लघु दिवज प्रतिरक्षा, माता से भ्रूण को प्लासेंटा के द्वारा, या माता के ...

    Text Solution

    |

  8. समयुग्मजी और विषमयुग्मजी में अन्तर कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. वंशागति किसे कहते हैं ?

    Text Solution

    |

  10. जैव विकास किसे कहते हैं?

    Text Solution

    |

  11. जीन का क्या कार्य होता है?

    Text Solution

    |

  12. पादप वायरस को सर्वप्रथम किसने पृथक् किया

    Text Solution

    |

  13. मनुष्य को परपोषी क्यों कहा जाता है

    Text Solution

    |

  14. मनुष्य में पाए जाने वाले श्वसन तंत्र के वायु नाल के दोनों भागों के नाम...

    Text Solution

    |