Home
Class 10
PHYSICS
डायनेमो क्या है? यह किस सिद्धांत पर कार्...

डायनेमो क्या है? यह किस सिद्धांत पर कार्य करता है? प्रत्यावर्ती धारा डायनेमो की बनावट एवं कार्य का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

डायनेमो या विघुत जनित्र : यह एक ऐसा यंत्र है जिसके द्वारा यांत्रिक ऊर्जा को विघुत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है |

किसी साधारण प्रत्यावर्ती जनित्र में निम्नलिखित प्रमुख भाग होते हैं। बनावट (Construction): साधारण डायनेमो में एक शक्तिशाली लोहे की पहियों पर लिपटे रहते हैं इसे आर्मेचर का क्रोड कहते हैं। आर्मेचर के तारे का छोर पीतल के वलयों से ढंके रहते हैं तथा इन वलयों से कार्बन की पत्तियां हल्की स्पर्श करती है। इन पतियों को ब्रश कहा जाता है। परिपथ को इन्हीं ब्रश में लगे पेंचों से जोड़ दिया जाता है।
क्रिया (Working): जब आर्मेचर को घुमाया जाता है तो कुण्डली के भीतर के चुम्बकीय क्षेत्र (फ्लक्स) में प्रत्येक क्षण परिवर्तन होते हैं। जब कुण्डली का AB भाग ऊपर जाता है CD भाग नीचे आता है तो फ्लेमिंग के दक्षिण हस्त नियमानुसार धारा A से B और C से D की ओर जाएगी। पुनः दूसरे अर्धं चक्र में DC जब ऊपर में तथा AB नीचे में है तो प्रेरित विद्युतवाहक DCBA में होगा जो पहले की दशा के विपरीत है। इसमें पता चलता है कि प्रत्येक घूर्णन के आधे चक्र में धारा की दिशा बदल जाती है। अर्थात् एक अर्द्ध चक्र में शून्य से महतम तक पहुंचती है और दूसरी बार महतम से घटकर शून्य हो जाती है। घूर्णन क्रम में कुण्डली जब चुम्बकीय-बल क्षेत्र के लम्बवत रहती है तब उसकी AB भुजा की गति की दिशा चुम्बकीय बल क्षेत्र की दिशा के समांतर होती है और इस स्थिति में कुण्डली में धारा शून्य रहती है लेकिन लम्बवत स्थिति महतम धारा प्रेरित होती है। इस प्रकार एक घूर्णन में एक दिशा में धारा शून्य से महतम तथा महतम से शून्य पुनः विपरीत दिशा में शून्य से महतम तथा महतम से शून्य पुनः विपरीत दिशा में शून्य से महतम तथा महतम से शून्य मान को प्राप्त करती है। धारा के परिवर्ती मान होने के कारण इस धारा को प्रत्यावर्ती धारा कहते हैं तथा इस प्रकार के डायनेमो प्रत्यावर्ती धारा डायनेमो एक सी० डायनेमो कहलाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ANNUAL EXAMINATION - 2011

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान :- खण्ड अ|7 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION - 2011

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान :- खण्ड ब|3 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION (2018)

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान ग्रुप - A|15 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION - 2012

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञानं-प्रोयोगिक खण्ड-b|3 Videos