Home
Class 10
PHYSICS
विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र क्या है? प्रयोग...

विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र क्या है? प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि किसी चालक से विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तब उसके चारो ओर चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चुंबक के चारो ओर चुंबकीय क्षेत्र को प्रदर्शित करनेवाले वक्र बंद आरेख पथ को चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ कहते हैं।
प्रयोगः एक कार्ड बोर्ड लेकर उसे स्थिर कर देते हैं ताकि हिल-डुल न सके। कार्ड बोर्ड के केन्द्र में एक छिद्र कर देते हैं। छिद्र से होते हुए एक चालक तार को इस प्रकार रखते हैं कि वह कार्डबोर्ड तल पर लंबवत् रहे। चालक तार को बैटरी एवं कुंजी से चित्रानुसार जोड़ देते हैं। तत्पश्चात् चालक तार से धारा प्रवाहित करते हैं अब बोर्ड के ऊपर कुछ लौह चूर्ण को छितरा देते हैं।
तत्पश्चात् चालक तार से धारा प्रवाहित करते हैं और देखते हैं कि लौह-चूर्ण तार के चारो ओर संकेद्री वृत्तों के रूप में सज जाते हैं। ये वृत्त चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं को दर्शाते हैं। दिक्सूचक की सहायता से विभिन्न बिदुओं पर चुम्बकीय बल रेखाओं को मिलाने पर हम संकेंद्री बल रेखाएँ प्राप्त करते हैं।

हम पाते हैं कि जब तार में विद्युत का प्रवाह ऊपर से नीचे की ओर होता है, तो चुम्बकीय क्षेत्र दक्षिणावर्त (क्लॉकवाइज) दिशा में प्रदर्शित होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ANNUAL EXAMINATION 2013

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान-प्रायोगिक खण्ड-अ|7 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION 2013

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान-प्रायोगिक खण्ड-ब|3 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION - 2020

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञानं GROUP - B|2 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION 2014

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान-प्रयोगिक खंड -B|3 Videos