Home
Class 10
PHYSICS
विद्युत चुम्बकीय प्रेरण किसे कहते हैं? इ...

विद्युत चुम्बकीय प्रेरण किसे कहते हैं? इसे दिखाने के लिए एक प्रयोग का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चुम्बक और कुंडली की सापेक्षिक गति के कारण धारा की उत्पत्‍ति होती है इसे विद्युत चुंबकीय प्रेरण कहते है तथा उत्पन्न धारा को प्रेरित धारा कहते है। अथवा वह प्रक्रम जिसके द्वारा किसी चालक में परिवर्ती चुंबकीय क्षेत्र में धारा प्रेरित होती है विद्युत चुंबकीय प्रेरण कहलाता है।

प्रयोग- लकड़ी या प्लास्‍टिक की खोखली नली के ऊपर बहुत लपेटन वाली सिंवाहित चालक तार को लपेट देते है। तार के सिरों को एक गैल्वेनोमीटर से जोड़ते है। एक शक्‍तिशाली स्थयी छड़ चुम्बकी को तेजी से खोखली नली के भीतर ले जाते हैं। ऐसा करने से गैल्वेनोमीटर की सूई में विक्षेप उत्पन्न होता है। चुम्बक की गति की दिशा के बदलने पर गैल्वेनोमीटर की सूई के विक्षेप की दिशा बदल जाती हैं चुम्बक का स्थिर रखने पर गैल्वेनोमीअर की सूई में कोई विक्षेप नहीं होता है।
अब चुम्बक के उत्तरी धु्रव को कुंडली से बाहर लाते है तो गैल्वेनोमीटर की सूई में विक्षेप उत्पन्न होता है। इससे स्पष्ट है कि कुंडली के सापेक्ष चुम्बकीय गति एक प्रेरित विभवांतर उत्पन्न करती है जिसके कारण परिपथ में प्रेरित विद्युत धारा प्रवाहित होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ANNUAL EXAMINATION 2014

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान-प्रयोगिक खंड -A |7 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION 2014

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान-प्रयोगिक खंड -B|3 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION 2013

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान-प्रायोगिक खण्ड-ब|3 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION 2015

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान प्रायोगिक खण्ड -ब|3 Videos