Home
Class 10
PHYSICS
ओम का नियम लिखिए और इसका सत्यापन कीजिए।...

ओम का नियम लिखिए और इसका सत्यापन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ओम के नियम को प्रयोग द्वारा प्रमाणित करने के लिए सर्वप्रथम चालक तार, आमीटर, वोल्टमीटर, दाब कुंजी, बैटरी, परिवर्तनशील प्रतिरोध इत्यादि लेकर चित्रानुसा सजा दिया जाता है। आमीटर को श्रेणीक्रम तथा वोल्टमीटर को समांतरक्रम में जोड़ा जाता है।

अब दाब कुंजी दबाकर बैटरी से धारा प्रवाहित की जाती है आमीटर (A) से धारा का मान तथा वोल्टमीटर (V) से विभवांतर का मान ज्ञात हो जाता है। परिवर्तनशील प्रतिरोध को स्लाइड पर आगे-पीछे खिसकाकर प्रयोग को बार-बार दुहराता जाता है। अलग-अलग स्थितियों में आमीटर से धारा का मान तथा वोल्टमीटर से है विभवांतर का मान ज्ञात कर लिया जाता है। प्राप्त मान को देखने से पता चलता है कि विभवांतर का मान आधा होने पर धारा का मान भी आधा हो जाता है इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि चालक के सिरों के बीच का विभवांतर उस चालक से प्रवाहित होने वाली धारा का सीधा समानुपाती होता है। अब विभवांतर (V) को x-अक्ष पर तथा धारा (I) को y-अक्ष पर रखकर एक ग्राफ खींचा जाता है तो एक सरल रेखा के रूप में प्राप्त होती है जो ओम के नियम को साबित करती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ANNUAL EXAMINATION 2015

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान प्रायोगिक खण्ड - अ |7 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION 2015

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान प्रायोगिक खण्ड -ब|3 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION 2014

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान-प्रयोगिक खंड -B|3 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान प्रायोगिक खण्ड -ब|3 Videos