Home
Class 10
CHEMISTRY
(a) हाइड्रोजनीकरण क्या है ? इसका औद्योग...

(a) हाइड्रोजनीकरण क्या है ? इसका औद्योगिक अनुप्रयोग क्या है ? (b) साबुन की सफाई प्रक्रिया की क्रिया विधि सचित्र समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) असंतृप्त हाइड्रोकार्बन श्रृंखला में हाइड्रोजन के योग को हाइड्रोजनीकरण कहते है। यह क्रिया उत्प्रेरक की उपस्थिति में कराई जाती है।
`underset (" इथाइन ") (H-C =- C- H+2H_(2)) overset (NiIH_(2)) underset (" 473 K ") to underset ("इथीन ") CH_(3) CH_(3)`
हाइड्रोजनीकरण का उपयोग असंतृप्त वसा (तेल ) को संतृप्त वसा ( वनस्पति घी ) बनाने वाले उद्योगों में होता है ।
`" खाद्य तेल " +H_(2)overset (Ni//Delta)to " वनस्पति घी"`
(b) साबुन के अणु ऐसे होते है जिनके दोनों सिरों के विभिन्न गुणधर्म होते है। जल में विलेय एक सिरे को जलरागी कहते है तथा हाइड्रोकार्बन में विलेय दूसरे सिरे को जलविरागी कहते है। जब साबुन जल की सतह पर होता है तब इसके अणु अपने को इस प्रकार व्यवस्थित कर लेते है की इसका आयनिक सिरा जल के अंदर होता है जबकि हाइड्रोकार्बन दिरा जल के बाहर बना होता है। ऐसा अणुओ का बड़ा गुच्छा बनने के कारण होता है जिससे जलविरागी पूँछ गुच्छे के आंतरिक हिस्से में होती है जबकि उसका आयनिक सिरा गुच्छे की तसह पर होता है। इस संरचना को मिसेल कहते है। मिसेल के रूप में साबुन स्वच्छ करने में सक्षम होता है क्योंकि तैलीय मैल मिसेल के केंद्र में एकत्र हो जाते है। मिसेल विलयन में कोलाइड के रूप में बने रहते है तथा आयन - आयन विकर्षण के कारण वे आक्षेपित नहीं होते।

इस प्रकार साबुन का मिसेल मैल को पानी में गुलाने में मदद करता है और हमारे कपडे साफ़ हो जाते है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ANNUAL EXAMINATION 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान प्रायोगिक खण्ड - अ |7 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION 2016

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान प्रायोगिक खण्ड -ब|3 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION 2015

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise विज्ञान प्रायोगिक खण्ड -ब|3 Videos
  • ANNUAL EXAMINATION 2019

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise ग्रुप B (जीव विज्ञान - सजीव जगत और प्राकतिक संसाधन)|1 Videos