Home
Class 11
BIOLOGY
त्वक कोशिकाओं की रचना तथा स्थिति उन्हें ...

त्वक कोशिकाओं की रचना तथा स्थिति उन्हें किस प्रकार विशिष्ट कार्य करने में सहायता करती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

त्वक् कोशिकाएँ (Epidermal Cells)- ये पादप शरीर के सभी भागों पर सबसे बाहरी रक्षात्मक आवरण बनाती हैं। यह प्राय: एक कोशिका मोटा स्तर होता है। कोशिकाएँ अनुप्रस्थ काट में ढोलकनुमा (barrel shaped) दिखाई देती हैं। . बाहर से देखने पर ये अनियमित आकार की फर्श के टाइल्स की तरह अथवा बहुभुजीय दिखाई देती हैं। ये परस्पर एक-दूसरे से मिलकर अखण्ड सतह बनाती हैं। ये कोशिकाएँ मृदूतकीय कोशिकाओं का रूपान्तरण होती हैं। इन कोशिकाओं में कोशिकाद्रव्य की मात्रा बहुत कम होती है तथा प्रत्येक कोशिका में एक बड़ी रिक्तिका होती है। पौधे के वायवीय भागों विशेष रूप से पत्तियों व तने की त्वक् कोशिकाएँ उपचर्म से बनी होती हैं ताकि वाष्पोत्सर्जन के रूप में होने वाली जल-हानि को कम किया जा सके।
इन कोशिकाओं पर उपस्थित रोम भी वाष्पोत्सर्जन को कम करने व कीटों से सुरक्षा का कार्य करते हैं।
चूँकि जड़ों का कार्य जल अवशोषण है अतः इनकी त्वचा पर उपचंर्म (cuticle) नहीं पायी जाती।
तने, पत्ती आदि की त्वक् कोशिकाओं के मध्य रन्ध्र (stomata) पाए जाते हैं। रन्ध्र द्वार कोशिकाओं (guard cells) से घिरे होते हैं। द्वार कोशिकाएँ वृक्काकार होती हैं। द्वार कोशिकाओं के चारों ओर पायी जाने वाली कोशिकाओं को सहायक कोशिकाएँ कहते हैं। रन्ध्रों का खुलना तथा बन्द होना रक्षक कोशिकाओं की आशूनता पर निर्भर करता है। रन्ध्र वाष्पोत्सर्जन तथा गैसों के आदान-प्रदान का कार्य करते हैं। रन्ध्रों की स्थिति, संख्या, संरचना, उपचर्म की मोटाई आदि वाष्पोत्सर्जन की दर को प्रभावित करती है।
जड़ों की त्वक् कोशिकाओं से एककोशिकीय मूलरोम बनते हैं। ये मृदा से जल एवं खनिज लवणों का अवशोषण करते हैं। तने और पत्तियों की त्वक् कोशिकाओं से बहुकोशिकीय रोम बनते हैं। पत्ती एवं तने की रोमयुक्त सतह वाष्पोत्सर्जन की दर को नियन्त्रित करने में सहायक होती है। रन्नों के रोमों से ढके रहने के कारण मरुदभिद पौधों में वाष्पोत्सर्जन की दर कम हो जाती है।
त्वक् कोशिकाएँ वातावरणीय दुष्प्रभावों, सूक्ष्म जीवों आदि से पौधों की सुरक्षा करती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों का शारीर

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology-Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (बहुविकल्पीय प्रश्न)|5 Videos
  • पुष्पी पादपों का शारीर

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology-Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|21 Videos
CHITRA PUBLICATION-पुष्पी पादपों का शारीर -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. त्वक कोशिकाओं की रचना तथा स्थिति उन्हें किस प्रकार विशिष्ट कार्य करने ...

    Text Solution

    |

  2. सखि कोशिकाएँ (companion cells) मिलती हैं- .

    Text Solution

    |

  3. केन्द्रकविहीन कोशिका है

    Text Solution

    |

  4. फ्लोएम का मुख्य कार्य है

    Text Solution

    |

  5. वाहिकाएं तथा सहचर कोशिकाएँ मिलती हैं

    Text Solution

    |

  6. बन्द संवहन पूल मिलते हैं

    Text Solution

    |

  7. मूलाच्छद या मूलगोप (root cap) का निर्माण होता है

    Text Solution

    |

  8. जल तथा खनिज लवणों का संवहन होता है ।

    Text Solution

    |

  9. अरीय (radial) संवहन पूल मिलते हैं

    Text Solution

    |

  10. संयुक्त, उभय फ्लोएमी तथा वर्षी (open) संवहन बण्डल किसमें पाए जाते हैं

    Text Solution

    |

  11. मध्यादिदारुक आदिदारु (mesarch protoxylem) पाया जाता है

    Text Solution

    |

  12. जाइलम के दोनों तरफ फ्लोएम किसमें होता है

    Text Solution

    |

  13. वार्षिक वलय बने होते हैं

    Text Solution

    |

  14. एकबीजपत्री तने की विशेषता है कि

    Text Solution

    |

  15. ऐरेनकाइमा पौधों की सहायता करता है

    Text Solution

    |

  16. कैस्पेरियन स्ट्रिप पायी जाती है

    Text Solution

    |

  17. लेटेक्स वाहिका पायी जाती है

    Text Solution

    |

  18. ट्यूनिका कॉर्पस सिद्धान्त प्रस्तुत किया था

    Text Solution

    |

  19. वातरन्ध्र (lenticel) का कार्य है

    Text Solution

    |

  20. हिस्टोजन सिद्धान्त प्रस्तुत किया था

    Text Solution

    |

  21. पत्तियों में वृद्धि होती है- .

    Text Solution

    |