Home
Class 12
CHEMISTRY
निम्नलिखित पदों को परिभाषित कीजिये - म...

निम्नलिखित पदों को परिभाषित कीजिये -
मोल अंश

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मोल -अंश -विलयन में उपस्थित किसी एक घटक या अवयव के मोलो की संख्या तथा विलेय एवं विलायक के कुल मोलो की संख्या के अनुपात को उस अवयव का मोल - अंश कहते है। इसे X से व्यक्त करते है।
माना एक विलयन में विलेय के `n_(A)`मोल तथा विलायक के `n_(B)`मोल उपस्थित है , तब
विलेय के मोल - अंश`(X_(A)) = (n_(A))/(n_(A)+n_(B))" "...(i)`
विलायक के मोल -अंश`(X_(B)) = (n_(B))/(n_(A)+n_(B))" ".....(2)`
विलयन में समस्त अवयवों के मोल अंशो का योग सदैव 1 होता है अर्थात
`X_(A) +X_(B) = (n_(A))/(n_(A)+n_(B))+(n_(B))/(n_(A)+n_(B))=1`
अतः यदि किसी द्विअंगी विलयन के एक अवयव के मोल- अंश ज्ञात हो तो दूसरे अवयव के मोल - अंश ज्ञात किये जा सकते है उदाहरणार्थ -द्विअंगी विलयन के लिए मोल -अंश `X_(A),X_(B)` से अग्रलिखित प्रकार सम्बंधित है -
`X_(A) =1- X_(B)`
या `X_(B) = 1- X_(A)`
मोल अंश विलयन के ताप पर निर्भर नहीं करते है।
Promotional Banner