Home
Class 12
CHEMISTRY
दो तत्व A एवं B मिलकर AB(2)एवं AB(4)सूत्...

दो तत्व A एवं B मिलकर `AB_(2)`एवं `AB_(4)`सूत्र वाले दो योगिक बनाते है। 20 ग्राम बेंजीन में घोलने पर 1 ग्राम `AB_(2)` हिमांक को `2.3 K ` अवनमित करता है जबकि `1.0` ग्राम `AB_(4)` से 1.3 K का अवनमन होता है। बेंजीन के लिए मोलर अवनमन स्थिरांक `5.1` केल्विन किग्रा `"मोल"^(-1)` है।A एवं B के परमाण्वीय द्रव्यमान की गणना कीजिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना तत्व का A परमाणु द्रव्यमान तथा .a. तत्व B है का परमाणु द्रव्यमान .b. है।
योगिक `AB_(2)`के लिए
20 ग्राम बेंजीन 1 में ग्राम यौगिक `AB_(2)`का अर्थ है की 1000 ग्राम बेंजीन में 50 ग्राम `AB_(2)` है
` :. ` बेंजीन में`AB_(2)` की मोललता (m) = `50/(a+2b)`
यहाँ `a+2b, AB_(2)`का मोलर द्रव्यमान है
`DeltaT_(f) = 2.3 K `
बेंजीन के लिए `K_(f) = 5.1" केल्विन किग्रा मोल"^(-1)`
अब`DeltaT_(f)=K_(f) xx m` से
`2.3 = 5.1 xxx 50/(1+2b)` या `a+2b = (5.1 xx 50)/(2.3)`या `a+2b = 255/(2.3) = 110.87 " "...(1)`
यौगिक `AB_(4)`के लिए
बेंजीन में`AB_(4)` की मोललता (m) = `50/(a+4b)`
जहाँ `a+4b,AB_(4)`का मोलर द्रव्यमान है अब `DeltaT_(f)=K_(f)xx m` से
`1.3 = 5.1 xx 50/(a+4b)` या `a+4b = (5.1 xx50)/(1.3)`या`a+4b =255/(1.3)=196.15 " "...(2)`
समीकरण (1) को (2) में से घटाने पर,
`2b=85.28` या `b =42.64`
b का मान समीकरण (1) में रखने पर,
`a +2 xx 42.64 = 110.87` या `a = 110.87 - 85.28 = 25.59`
अतः तत्व A का परमाणु द्रव्यमान = `25.5` u
तथा तत्व B का परमाणु द्रव्यमान = `42.6` u
Promotional Banner