Home
Class 12
CHEMISTRY
परासरण क्या है ? परासरण दाब के लिए व्यंज...

परासरण क्या है ? परासरण दाब के लिए व्यंजक लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परासरण दाब के नियम - तनु विलयनों द्वारा गैसों के समान व्यवहार के आधार पर वांट हॉफ ने परासरण दाब के निम्नलिखित नियम प्रस्तुत किये -
(1) बॉयल -वांट हॉफ नियम - स्थिर ताप पर किसी तनु विलयन का परासरण दाब -विलयन की सांद्रता के समानुपाती होता है , अर्थात
` pi prop C " या " pi prop 1/V " या" pi V = K `(स्थिरांक)
(2) चार्ल्स -वांट हॉफ नियम - स्थिर सांद्रता पर किसी तनु विलयन का परासरण दाब(P) ,परम ताप (T) के समानुपाती होता है ,अर्थात
`pi prop T `या `pi = kT` [जहाँ k स्थिरांक है ]
(3) आवोगाद्रो - वांट हॉफ नियम - समान ताप तथा समान परासरण दाब पर विलयनों के समान आयतन में विलेय अणुओ की संख्या समान होती है।
(4) विलयन की सामान्य समीकरण - बॉयल -वांट हॉफ नियम तथा चार्ल्स - वांट हॉफ नियमो को मिलाने पर प्राप्त समीकरण को विलयन की सामान्य समीकरण कहते है।
`pi prop 1/V , `जब स्थिर है [ बॉयल -वांट हॉफ नियम से ]
`pi prop T` , जब सांद्रण स्थिर है [ चार्ल्स -वांट हॉफ नियम से ]
दोनों को मिलाने पर ,
`pi prop T/V `या `piV prop T`
या `piV = ST`
जहाँ एक स्थिरांक है जिसे विलयन स्थिरांक कहते है। तनु विलयन के लिए (गैस स्थिरांक की तरह ) का मान लीटर -वायुमंडल प्रति डिग्री प्रति मोल होता है।
यदि विलयन में विलेय के अणुओ की संख्या एक से अधिक है तो समीकरण प्रयुक्त करते है जहाँ विलयन में विलेय के मोल है।
` :. " " pi = n/V = ST`
` :. ` यदि आयतन (V) लीटर में है तो `n/V` =मोलर सांद्रता= C
अतः ` pi = CST`
यह समीकरण विलयन की सांद्रता C (मोल/लीटर ) में ज्ञात होने पर प्रयुक्त होती है।
यदि विलेय की प्रति लीटर मात्रा तथा अणु भार क्रमशः `omega` और m हो तो
`C = omega/m` = प्रति लीटर ग्राम -अणु संख्या (`omega to` विलेय की मात्रा ग्राम में होती है )
अब समीकरण (1) से
`pi xx m/omega = ST`
इस समीकरण का उपयोग परासरण दाब (`pi` या`pi` ) की गणना करने में तब करते है जब विलयन की सांद्रता `(omega)` ग्राम/लीटर में दी हो।
Promotional Banner