Home
Class 12
CHEMISTRY
वाष्प दाब के अवनमन से आप क्या समझते है ?...

वाष्प दाब के अवनमन से आप क्या समझते है ? वाष्प दाब के आपेक्षिक अवनमन की समीकरण दीजिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वाष्प दाब का अवनमन - यदि कोई अवाष्पशील पदार्थ किसी विलायक में घोला जाए तो विलायक के वाष्प दाब में कमी आ जाती है , जिसे वाष्प दाब का अवनमन कहते है। वाष्प दाब का अवनमन विलयन में उपस्थित विलेय पदार्थ की मात्रा के समानुपाती होता है।
वाष्प दाब का अवनमन`prop` विलेय पदार्थ की मात्रा
वाष्प दाब का आपेक्षिक अवनमन - यदि किसी विलायक का वाष्प दाब`P^(o)` है और इसमें अवाष्पशील विलेय पदार्थ घोलने पर विलयन का वाष्प दाब है तो विलायक के वाष्प दाब में अवनमन = `P^(o)-P_(s)`
किसी विलयन के वाष्प दाब में अवनमन `(P^(o)-P_(s))` तथा विलायक के वाष्प `(P^(o))` दाब के अनुपात को वाष्प दाब का आपेक्षिक अवनमन कहते है। तनु विलयन के लिए प्रत्येक ताप पर आपेक्षिक वाष्प अवनमन समान स्थिर होता है।
वाष्प दाब का आपेक्षिक अवनमन = `(" विलयन के वाष्प का अवनमन ")/("विलायक का वाष्प दाब ")= (P^(o)-P_(s))/(P^(o))`
Promotional Banner