Home
Class 12
CHEMISTRY
जैव-अपघटनीय बहुलक को समझाइए एवं एक उपयोग...

जैव-अपघटनीय बहुलक को समझाइए एवं एक उपयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वे बहुलक जिनका जीवाणुओं आदि के द्वारा छोटे अणुओं में विघटन हो जाता है जैव-अपघटनीय बहुलक कहलाते हैं। जैविक तन्त्र में पॉलिसैकेराइड, प्रोटीन, न्यूक्लिक अम्ल आदि हैं, अधिकतर संश्लेषित बहुलकों का जैव-अपघटन नहीं होता है, परन्तु कुछ जैव-अपघटनीय बहुलक निम्न हैं-
(i) पॉलिहाइड्रॉक्सीब्यूटाइरेट-को-8-हाइड्रॉक्सीवैलेरेट, जिसका उपयोग पैकेजिंग, अस्थि रोग के उपकरणों तथा नियन्त्रित ड्रग रिलीज में किया जाता है।
(ii) पॉलिग्लाइकोलिक अम्ल तथा पॉलिलैक्टिक अम्ल, जिनका उपयोग शल्य चिकित्सा में टांका लगाने में किया जाता है।
Promotional Banner