Home
Class 11
PHYSICS
एक पतला तार 3.0 सेमी व्यास की रिंग के रू...

एक पतला तार 3.0 सेमी व्यास की रिंग के रूप में मोड़ा गया है। इस रिंग को साबुन के घोल में क्षैतिज स्थिति में रखकर धीरे-धीरे ऊपर उठाया जाता है। रिंग तथा घोल के बीच बनी फिल्म को तोड़ने के लिए कितना उपरिमुखी (upward) बल चाहिए? साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव `= 3.0 xx 10^(-2)` न्यूटन/ मीटर।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब रिंग को धीरे-धीरे ऊपर उठाया जाता है तो रिंग तथा घोल के तल के बीच कुएँ की दीवार के समान घोल की पतली फिल्म बन जाती है जिसकी दो सतहे हैं। यह फिल्म प्रत्येक ओर से रिंग की एकांक लम्बाई पर T के बराबर बल नीचे की ओर लगाती है। यदि रिंग की त्रिज्या r है तो रिंग पर नीचे की ओर लगने वाला नेट बल `= 2 xx T xx 2 pir `
स्पष्ट है कि फिल्म को तोड़ने के लिए इतना ही बल ऊपर की ओर लगाना होगा।
यहाँ `T = 3.0 xx 10 (-2)` न्यूटन/मीटर,
`r = (3.0)/(2)` सेमी `=1.5 xx 10 ^(-2)` मीटर
अत: आवश्यक उपरिमुखी बल
`F = 2 xx T xx 2 pir `
`= 2 xx 3.0 xx 10 ^(-2)` न्यूटन/मीटर
`xx 2 xx 3.14 xx 1.5 xx 10 ^(-2)` मीटर
`= 5.652 xx10^(-3)` न्यूटन।
Promotional Banner