Home
Class 11
PHYSICS
जल की 1000 छोटी बूंदों को, जिनमें प्रत्य...

जल की 1000 छोटी बूंदों को, जिनमें प्रत्येक की त्रिज्या 0.01 मिमी है, मिलाकर एक बड़ी बूंद बनाने में मुक्त ऊर्जा की गणना कीजिए। पानी का पृष्ठ तनाव `= 7 xx10^(-2)` न्यूटन/मीटर।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना एक छोटी बूंद की त्रिज्या r तथा बड़ी बूंद की त्रिज्या R है।
तब बड़ी बूँद का आयतन = 1000 छोटी बूंदों का आयतन
अथवा `(4)/(3) pi R ^(3) = 1000 xx (4)/(3) pi r ^(3)`
अथवा `R ^(3) =(10 r) ^(3)`
अथवा `R = 10 r`
1000 छोटी बूंदों को मिलाकर बड़ी बूंद बनाने में पृष्ठ क्षेत्रफल में कमी
`Delta A = 1000 xx 4 pi r ^(2) - 4 pi R ^(2)`
`= 1000 xx 4 pi r ^(2) - 4 pi (10 r) ^(2)`
`= 1000 xx 4 pi r ^(2) - 4pi xx 100 r ^(2)`
`= 3600 pi r ^(2)`
अत: मुक्त हुई ऊर्जा `= T xx Delta A = T xx 3600 pi r ^(2)`
यहाँ `T = 7 xx 10 ^(-2)` न्यूटन/मीटर
तथा `r= 0.01` मिमी `= 1 xx10^(-5)` मीटर
अत: मुक्त ऊर्जा `= 7 xx10^(-2)` न्यूटन/मीटर
`xx 3600 xx 3.14 xx (1 xx 10 ^(-5) " मीटर")^(2)`
` = 7.9 xx10^(-8)` जूल ।
Promotional Banner