Home
Class 9
PHYSICS
न्यूटन के गति-विषयक नियमों को उदाहरण देक...

न्यूटन के गति-विषयक नियमों को उदाहरण देकर समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) न्यूटन का गति-विषयक प्रथम नियम-इस नियम के अनुसार, "यदि कोई वस्तु विरामावस्था में है तो वह विरामावस्था में ही बनी रहेगी और यदि वह एक सरल रेखा में एकसमान वेग से चल रही है तो वह उसी प्रकार चलती रहेगी, जब तक कि उस पर कोई बाहा बल लगाकर उसकी वर्तमान अवस्था में परिवर्तन न किया जाए।" इसे गैलीलियो का नियम अथवा जड़त्व का नियम भी कहते हैं।
उदाहरण... यदि कोई पुस्तक मेज पर रखी है तो वह तब तक उसी अवस्था में रहेंगी, जब तक कि उस पर बाहर से कोई बल लगाकर उसे वहाँ से हटा न दिया जाए।
(ii) न्यूटन का गति-विषयक द्वितीय नियम-इस नियम के अनुसार, "किसी वस्तु के संवेग-परिवर्तन की दर उस पर आरोपित बल के समानुपाती होती है तथा बल की दिशा में होती है।"
माना m द्रव्यमान की वस्तु पर F बल आरोपित करने पर वस्तु का वेग t समय में u से v हो जाता है, तब न्यूटन के गति-विषयक नियम से,
` " " F prop ((p_2-p_1)/(t))`
या ` " " F = K ((p_2-p_1))/(t)`
या ` " " F = K ((mv- m u )/(t )) = Km ((v-u)/(t )) `
या ` " " F , = K ma `
S.I पद्धति में - यदि F = 1 न्यूटन, m = 1 किग्रा तो K = 1
` " " F = ma`
उदाहरण-क्रिकेट की गेंद पकड़ते समय खिलाड़ी अपने हाथ पीछे खींचता है।
(iii) न्यूटन का गति-विषयक तृतीय नियम-इस नियम के अनुसार, “जब कोई वस्तु किसी दूसरी वस्तु पर बल लगाती है तो दूसरी वस्तु भी पहली वस्तु पर उतना ही बल विपरीत दिशा में लगाती है।" इन दो बलों में से एक बल को क्रिया तथा दूसरे को प्रतिक्रिया कहते हैं। अत: इसे क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम भी कहते हैं। इसके अनुसार, “प्रत्येक क्रिया की उसके बराबर, परन्तु विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।"
उदाहरण-तैरते समय-तैराक (मनुष्य) तैरते समय पानी को पीछे की ओर धकेलता है (क्रिया), परिणामस्वरूप पानी तैराक (मनुष्य) को आगे की ओर धकेलता है (प्रतिक्रिया)। स्पष्ट है तैराक जितनी तेजी से पानी को पीछे की ओर धकेलेगा, वह उतना ही तेज तैरेगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • बल तथा गति के नियम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|10 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर?)|9 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT (विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (SCIENCE EXEMPLAR PROBLEMS ) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल) (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर?)|6 Videos
  • प्रश्न पत्र (विज्ञान)

    CHITRA PUBLICATION|Exercise भौतिक विज्ञान |8 Videos
CHITRA PUBLICATION-बल तथा गति के नियम -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?
  1. बल से क्या अभिप्राय है? इसका त्वरण से क्या सम्बन्ध है? स्पष्ट कीजिए। ब...

    Text Solution

    |

  2. बल कितने प्रकार के होते हैं? प्रत्येक को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. सन्तुलित तथा असन्तुलित बलों को परिभाषित कीजिए। सन्तुलित तथा असन्तुलित ...

    Text Solution

    |

  4. वस्तुओं के जड़त्व से क्या तात्पर्य है? जड़त्व कितने प्रकार का होता है?...

    Text Solution

    |

  5. न्यूटन के गति-विषयक नियमों को उदाहरण देकर समझाइए।

    Text Solution

    |

  6. गैलीलियो (जड़त्व) का नियम उदाहरण देकर समझाइए।

    Text Solution

    |

  7. न्यूटन के गति-विषयक द्वितीय नियम की सहायता से सिद्ध कीजिए- बल = द्रव...

    Text Solution

    |

  8. गति के तृतीय नियम का उल्लेख कीजिए। इसे क्रिया-प्रतिक्रिया नियम भी कहा ...

    Text Solution

    |

  9. संवेग से आप क्या समझते हैं? इसका मात्रक भी लिखिए।सिद्ध कीजिए वस्तु के ...

    Text Solution

    |

  10. संवेग-संरक्षण का नियम लिखिए तथा इसे सिद्ध कीजिए।

    Text Solution

    |