Home
Class 10
CHEMISTRY
ऊष्माक्षेपी तथा ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क...

ऊष्माक्षेपी तथा ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है ? उदाहरण दीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया - वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें अभिक्रिया के फलस्वरूप ऊष्मा अथवा ऊर्जा उतपन्न होती है, ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहलाती है |
उदाहरण - (i) कार्बन को वायु में जलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है तथा ऊष्मा निकलती है |
`underset("कार्बन")(C(s)) + underset("ऑक्सीजन")(O_(2)(g)) rarr underset("कार्बन डाइऑक्साइड")(CO_(2)(g)) + 98.3` किलोकैलोरी
(ii) जब नाइट्रोजन तथा हाइड्रोजन संयुक्त होकर अमोनिया बनाती है तो ऊष्मा उतपन्न होती है |
`underset("नाइट्रोजन")(N_(2)(g)) + underset("हाइड्रोजन")(3H_(2)(g)) harr underset("अमोनिया")(2NH_(3)(g)) + 24.3` किलोकैलोरी
ऊष्माशोषी अभिक्रिया - वह रासायनिक अभिक्रिया, जिसमें रासायनिक अभिक्रिया की प्रगति में कुछ ऊष्मा का शोषण होता है, ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहलाती है |
उदाहरण - (i) जब नाइट्रोजन और ऑक्सीजन के मिश्रण को उच्च ताप पर गर्म किया जाता है तो नाइट्रिक ऑक्साइड बनती है तथा ऊष्मा वातावरण से अवशोषित हो जाती है |
`underset("नाइट्रोजन")(N_(2)(g)) + underset("ऑक्सीजन")(O_(2)(g)) harr underset("नाइट्रिक ऑक्साइड")(2NO(g)) - 45` किलोकैलोरी
(ii) हाइड्रोजन तथा आयोडीन के संयोग से हाइड्रोजन आयोडाइड बनता है | इस रासायनिक अभिक्रिया में भी ऊष्मा का शोषण होता है |
`H_(2)(g) + I_(2)(g) harr 2HI(g) -` ऊष्मा
Promotional Banner