Home
Class 10
CHEMISTRY
ऑक्सीजन के योग या ह्वास के आधार पर निम्न...

ऑक्सीजन के योग या ह्वास के आधार पर निम्न पदों की व्याख्या कीजिए | प्रत्येक के लिए दो उदाहरण दीजिए - (i) उपचयन, (ii) अपचयन |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) उपचयन - ऐसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें ऑक्सीजन संयोजित होती है .उपचयन. कहलाती है |
उदाहरण - (a) मैग्नीशियम का ऑक्सीजन से संयोग होने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड प्राप्त होता है |
`underset("मैग्नीशियम")(2Mg(s)) + underset("ऑक्सीजन")(O_(2)(g))rarr underset("मैग्नीशियम ऑक्साइड")(2MgO(s))`
(b) सल्फर का ऑक्सीजन से संयोग होने पर सल्फर डाइऑक्साइड उतपन्न होती है |
`underset("सल्फर")(S(s)) + underset("ऑक्सीजन")(O_(2)(g)) rarr underset("सल्फर डाइऑक्साइड")(SO_(2)(g))`
(ii) अपचयन - वह अभिक्रिया जिसमें ऑक्सीजन का हास होता है .अपचयन. कहलाती है |
उदाहरण (a) `CuO(s) + H_(2)(g) overset("गर्म करने पर")(rarr) Cu(s) + H_(2)O(l)`
इस अभिक्रिया में कॉपर (II) ऑक्साइड ऑक्सीजन का हास करके कॉपर में अपचयित हो जाता है |
(b) `ZnO(s) + C(s) overset("गर्म करने पर")(rarr) Zn(s) + CO(g)`
इस अभिक्रिया में जिंक ऑक्साइड ऑक्सीजन का हास करके जिंक में अपचयित हो जाता है |
Promotional Banner