Home
Class 10
CHEMISTRY
निम्न पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक क...

निम्न पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए-
(i)संक्षारण, (ii) विकृतगन्धिता

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) संक्षारण - जल कोई धातु अपने आस-पास अम्ल, आर्द्रता आदि के सम्पर्क में आती है तब ये संक्षारित होती है और इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं |
उदाहरण - लोहे पर जंग लग्न, चाँदी के ऊपर काली परत तथा ताँबे के ऊपर हरी परत का चढ़ना |
(ii) विकृतगंधिता - जब वसा तथा तैलीय खाद्य पदार्थ को लम्बे समय तक रखा जाता है तब ये उपचयित होकर विकृतगंधिता हो जाते हैं तथा उनके स्वाद तथा गन्ध बदल जाती है | तैलीय तथा वसायुक्त खाद्य पदार्थों में उपचयन रोकने के लिए प्रतिऑक्सीकारक पदार्थ (anti-oxidants) मिलाए जाते हैं अथवा वायुरोधी बर्तनों में खाद्य पदार्थों को रखा जाता है जिससे उपचयन की गति धीमी हो जाती है |
उदाहरण - चिप्स बनाने वाले चिप्स की थैली में ऑक्सीजन हटाकर उनमें नाइट्रोजन जैसे कम सक्रिय गैस भर देते हैं, जिससे इन्हे उपचयित होने से बचाया जा सकता है |
Promotional Banner