Home
Class 12
BIOLOGY
तालाब पारिस्थितिक तंत्र का उल्लेख करें।...

तालाब पारिस्थितिक तंत्र का उल्लेख करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एक जलीय पारितंत्र के गुणधर्म (प्रकृति) को समझने के लिए आइए एक छोटे तालाब को उदाहरण स्वरूप लेते हैं। यह एक औचित्यपूर्ण स्वपोषी और अपेक्षित रूप से सरल उदाहरण है जो हमें एक जलीय पारितंत्र में यहाँ तक की जटिल पारस्परिकता (अन्योन्य क्रियाओं) को समझने में सहायक है। एक तालाब उथले पानी वाला एक जल-निकाय है जिसमें एक पारितंत्र के सभी मूलभूत घटक बेहतर ढंग से प्रदर्शित होते हैं। पानी एक अजैविक घटक है जिसमें कार्बनिक एवं अकार्बनिक तत्व तथा प्रचुर मृदा निक्षेप तालाब की तली में जमा होते हैं। सौर निवेश, ताप का चक्र, दिन की अवधि (लंबाई) तथा अन्य जलवायुवीय परिस्थितियाँ, समूचे तालाब की क्रियाशीलता की दर को नियमित करते हैं। स्वपोषी घटक मिसें। पादप लवक, कुछ काई (शैवाल) तथा प्लवक एवं निमग्न तथा किनारों पर सीमात पादप तालाब के किनारों पर पाये जाते हैं। उपभोक्ताओं का प्रतिनिधित्व प्राणिप्लवक तथा स्वतंत्र प्लवी एवं तलीय वासी जीव स्वरूपों द्वारा पारित किया जाता है। अपघटक के उदाहरण कवक एवं जीवाणू है जो विशेष रूप से तालाब की तली में प्रचुरता से पाये जाते हैं। यह तंत्र किसी भी पारितंत्र (और कुल मिलाकर जीवमंडल) की सभी प्रक्रियाओं को निष्पादित करते. अर्थात स्वपोषियों द्वारा सूर्य की विकिरण ऊर्जा के उपभोग से आकार्बनिक तत्त्वों को कार्बनिक तत्त्वों में बदलना, विभिन्न स्तरों के परपोषितों द्वारा स्वपोषकों का भक्षण, मृत जीवों की सामग्रियों का अपघटन एवं खनिजीकरण कर स्वपोषकों के लिए मुक्त करना इस घटना की पुनरावृत्ति बारंबार होती रहती है। ऊर्जा की एकदिशीय गतिशीलता उच्च पोषी स्तरों की ओर तथा पर्यावरण में इसका अपव्यय और ऊष्मा के रूप में हानि होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रश्न पत्र 2010

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise ZOOLOGY (GROUP-C)|4 Videos
  • प्रश्न पत्र 2009

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise ZOOLOGY (खण्ड-.द.) |4 Videos
  • प्रश्न पत्र 2020

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise ZOOLOGY (खण्ड-द : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos