Home
Class 9
SOCIAL SCIENCE
लिबरल या उदारवादी |रैडिकल |कंजर्वेटिव या...

लिबरल या उदारवादी |रैडिकल |कंजर्वेटिव या रुढ़िवादी |औद्योगिक समाज |यूरोप में समाजवाद का आगमन |समाजवाद के लिए समर्थन |OMR

Promotional Banner

Similar Questions

Explore conceptually related problems

लिबरल या उदारवादी |रेडिकल |कंजर्वेटिव या रूढ़िवादी |औद्योगिक समाज |OMR

लिबरल या उदारवादी |कंजर्वेटिव या रूढ़िवादी |रेडिकल |औद्योगिक समाज |OMR

लिबरल या उदारवादी |कंजर्वेटिव या रूढ़िवादी |रेडिकल |औद्योगिक समाज |OMR

रासायनिक साम्य के प्रकार |सक्रिय द्रव्यमान |विलयन अवस्था |गैसीय अवस्था |शुद्ध ठोस तथा शुद्ध द्रव |द्रव्य अनुपाती क्रिया का नियम या रासायनिक साम्य का नियम |साम्य स्थिरांक के प्रकार |Kp तथा Kc के मध्य सम्बन्ध |प्रश्न |OMR|Summary

औषधि का वर्गीकरण |प्रतिअम्ल |प्रतिहिस्टैमिन या प्रति एलर्जी |प्रतिजननक्षमता औषधि |साबुन के प्रकार |अपमार्जक का वर्गीकरण |OMR|सारांश

औषधि का वर्गीकरण |प्रतिअम्ल |प्रतिहिस्टैमिन या प्रति एलर्जी |प्रतिजननक्षमता औषधि |साबुन के प्रकार |अपमार्जक का वर्गीकरण |OMR|सारांश

प्राचीन भारत में स्त्रियों की सामाजिक परिस्थिति से सम्बन्धित अधिकांश अकादमिक अध्ययन ब्राह्मण साहित्य पर आधारित है। इस साहित्य में धार्मिक और वैधानिक बिन्दुओं पर मुख्य रूप से चर्चा की गई है। धार्मिक कर्मकाण्ड सम्पादित करने का अधिकार, कर्मकाण्ड-सम्पादन का उद्देश्य, विधवाओं के अधिकार, पुनर्विवाह, नियोग संस्था की प्रासंगिकता, सम्पत्ति का अधिकार आदि कुछ ऐसे उल्लेखनीय बिन्दु हैं, जिन पर विशद् चर्चा की गई है। स्त्रियों की शिक्षा-दीक्षा, सार्वजनिक गतिविधियाँ सामाजिक समारोहों में उनकी उपस्थिति या अनुपस्थिति स्त्रियों की सामाजिक स्थिति के आकलन के महत्त्वपूर्ण आधार रहे हैं। स्त्रियों के अधिकार सम्बन्धी अधिकांश चर्चा परिवार को केन्द्र में रखकर, परिवार के सदस्य के रूप में पारिवारिक भूमिकाओं के निर्वहन के सन्दर्भ में की गई है। ज्यादातर उल्लेख पत्नी की भूमिका और पली के रूप में दिए जाने वाले अधिकार से सम्बन्धित हैं। ऐसे सन्दर्भ न के बराबर हैं, जिनमें समाज के एक स्वतन्त्र सदस्य के रूप में स्त्री अधिकारों की चर्चा की गई हो या उस पर विचार-विमर्श किया गया हो। गणिकाओं को इस सन्दर्भ में अपवाद माना जा सकता है, किन्तु ब्राह्मण साहित्य पितृवंशीय समाज में स्त्री अधिकारों को सन्दर्भित करता है। गणिकाओं को इस समाज का अंग नहीं माना गया है। चूंकि स्त्रियों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थिति का ये पूरा प्रारम्भिक विवेचन ब्राह्मण ग्रन्थों पर आधारित था, इसलिए यह सिर्फ ब्राह्मणवादी नजरिए को प्रस्तुत करता है। ब्राह्मणेत्तर (श्रमणिक) नजरिये से हमें परिचित नहीं कराता, इसलिए ऐसी कोई अवधारणा बनाना कि समाज में इन नियमों का शब्दशः पालन होता रहा होगा गलत होगा। वास्तविक समाज निश्चय ही इन ग्रन्थों की अपेक्षाओं के आदर्श समाज से अलग रहा होगा। निम्नलिखित में से किसे इस समाज का अंग नहीं माना गया था?

समाज में विविधता|सामाजिक विभाजन और राजनीति|सामाजिक विविधता का राजनीति पर परिणाम|हासिये पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिये सरकार के प्रयास|OMR

साहित्य को समाज का प्रतिबिम्ब माना गया है अर्थात् समाज का पूर्णरूप साहित्य में प्रतिबिम्बित होता रहता है। अनादि काल से साहित्य अपने इसी धर्म का पूर्ण निर्वाह करता चला आ रहा है। वह समाज के विभिन्न रूपों का चित्रण कर एक ओर तो हमारे सामने समाज का यथार्थ चित्र प्रस्तुत करता है और दूसरी ओर अपनी प्रखर मेधा और स्वस्थ कल्पना द्वारा समाज के विभिन्न पहलुओं का विवेचन करता हुआ यह भी बताता है कि मानव समाज की सुख-समृद्धि, सुरक्षा और विकास के लिए कौन-सा मार्ग उपादेय है? एक आलोचक के शब्दों में- "कवि वास्तव में समाज की व्यवस्था, वातावरण, धर्म-कर्म, रीति-नीति तथा सामाजिक शिष्टाचार या लोक व्यवहार से ही अपने काव्य के उपकरण चुनता है और उनका प्रतिपादन अपने आदर्शों के अनुरूप करता है।" साहित्यकार उसी समाज का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें वह जन्म लेता है। वह अपनी समस्याओं का सुलझाव, अपने आदर्श की स्थापना अपने समाज के आदर्शों के अनुरूप ही करता है। जिस सामाजिक वातावरण में उसका जन्म होता है, उसी में उसका शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास भी। होता है। अत: यह कहना सर्वथा असम्भव और अविवेकपूर्ण है कि साहित्यकार समाज से पूर्णत: निरपेक्ष या तटस्थ रह कर साहित्य सृजन करता है। वाल्मीकि, तुलसी, सूर, भारतेन्दु, प्रेमचन्द आदि का साहित्य इस बात का सर्वाधिक सशक्त प्रमाण है कि साहित्यकार समाज से घनिष्ठ रूप से सम्बन्ध रखता हुआ ही साहित्य सृजन करता है। समाज की अवहेलना करने वाला साहित्य क्षणजीवी होता है। मानव का कला या साहित्य सृजन के प्रति उन्मुख होना उसके इन्द्रिय बोध का परिणाम रहा है। रूप, रस, गन्ध, स्पर्श आदि के इन्द्रियबोध मानव और पशु दोनों में ही विद्यमान हैं, परन्तु मानव में पशु की अपेक्षा अधिक मात्रा मे मानव में एक विशिष्ट गुण, विवेक है। विवेक के द्वारा उसने सामाजिक जीवन का विकास और अपने इन्द्रियबोध का परिष्कार किया है। समाज व्यवस्था बदलने के साथ मनुष्य का इन्द्रियबोध, विचार और भावों की अपेक्षा स्थायी रहता है। भाव और विचार दोनों ही साहित्य के मूलाधार हैं और इनका उद्गम और परिष्कार सामाजिक परिवेश में ही सम्भव होता है, समाज से कटकर निरपेक्ष रहने पर नहीं। अनादिकाल से साहित्य अपने किस धर्म का निर्वहन करता आ रहा है?