रेखा `(x+1)/2=y/3=(z-3)/6` और समतल `10x+2y-11z=3` के बीच का कोण ज्ञात कीजिये।
लिखित उत्तर
Verified by Experts
मान लीजिये की रेखा और समतल के अभिलम्ब के बीच का कोण `theta` है। दिए गए रेखा तथा समतल के समीकरणों को सदिश रूप में व्यक्त करने पर हम `vecr=(-hati+3hatk)+lambda(2hati+3hatj+6hatk)` और `vecr(10hati+2hatj-11hatk)=3` प्राप्त करते है। यहाँ `vecb=2hati+3hatj+6hatk` और `vecn=10hati+2hatj-11hatk` अतः `sin phi=|((2hati+3hatj+6hatk).(10hati+2hatj-11hatk))/(sqrt(2^(2)+3^(2)+6^(2)).sqrt(10^(2)+2^(2)+11^(2)))|` `=|-8/21|=8/21` या `phi=sin^(-1)(8/21)`