Home
Class 12
PHYSICS
भू-चुम्बकत्व सम्बन्धी निम्नलिखित प्रश्नो...

भू-चुम्बकत्व सम्बन्धी निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(a) एक सदिश को पूर्ण रूप से व्यक्त करने की लिए तीन राशियों की आवश्यकता होती है। उन तीन स्वतंत्र राशियों के नाम लिखिए, जो परंपरागत रूप से पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त होती हैं।
(b) दक्षिण भारत में किसी स्थान पर नति कोण का मान लगभग `18^(@)` है। ब्रिटेन में आप इससे नति कोण की अपेक्षा करेंगे या कम की ?
(c) यदि आप ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर में भू-चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं का नक्शा बनाएँ तो ये रेखाएँ पृथ्वी के अंदर जाएँगी या इससे बाहर आएँगी?
(d) एक चुम्बकीय सुई जो ऊर्ध्वाधर तल में घूमने के लिए स्वतंत्र है, यदि भू-चुम्बकीय उत्तर या दक्षिण ध्रुव पर रखी हो तो यह किस दिशा में संकेत करेगी ?
(e) यह माना जाता है की पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र लगभग एक चुम्बकीय द्विध्रुव के क्षेत्र जैसा है जो पृथ्वी के केंद्र पर रखा है और जिसका द्विध्रुव आघूर्ण `8xx10^(22)` जूल/टेस्ला है। कोई ढंग सुझाइए, जिससे इस संख्या के परिमाण की कोटि जाँची जा सके।
(f) भूगर्भशास्त्रियों का मानना है की मुख्य N-S चुम्बकीय ध्रुवों के अतिरिक्त, पृथ्वी की सतह पर कई अन्य स्थानीय ध्रुव भी हैं, जो विभिन्न दिशाओं में विन्यस्त हैं। ऐसा होना कैसे सम्भव है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र को व्यक्त करने के लिए तीन भौतिक राशियों का अध्ययन किया जाता है:
(i) चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज अवयव H (घटक)
(ii) चुम्बकीय दिक्पात कोण `(alpha)` (iii) चुम्बकीय नति कोण `(theta)`।
(b) ब्रिटेन में अधिक नति कोण है (लगभग `70^(@)`), क्योंकि ब्रिटेन चुम्बकीय दक्षिण ध्रुव के समीप स्थित है।
(c) ऑस्ट्रेलिया का मेलबोर्न शहर दक्षिणी गोलार्ध्द में स्थित है। दक्षिणी गोलार्ध्द में पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का उत्तरी ध्रुव स्थित है। जहाँ से चुम्बकीय बल रेखाएँ निकलती हैं तथा पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती है अर्थात सतह से बहार आती प्रतीत होंगी।
(d) यदि चुम्बकीय सुई ऊर्ध्वाधर तल में घूमने के लिए स्वतंत्र हो तो भू-चुम्बकीय उत्तरी या दक्षिणी ध्रुव पर रखने से सुई ऊर्ध्वाधर हो जाएगी क्योंकि वहाँ पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का केवल ऊर्ध्वाधर घटक उपस्थित होता है।
(e) इसके लिये पृथ्वी की विषुवत रेखा पर (अनुप्रस्थ स्थिति में) निम्न सूत्र द्वारा चुम्बकीय क्षेत्र करते हैं :
`B=mu_(0)/(4pi) (M/d^(3))`
टेस्ला
यहाँ `d=R=6.4xx10^(6)` मीटर (पृथ्वी की त्रिज्या)
`=B=10^(-7)xx(8xx10^(22))/((6.4xx10^(6))^(3))` जहाँ `mu_(0)/(4pi)=10^(-7)`
`=0.31xx10^(-4)` टेस्ला
`B=0.31` गौस (1 गौस `=10^(-4)` टेस्ला)
इस पाकर प्राप्त मान पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के समान है।
(f) पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र चुम्बकीय द्विध्रुव (N-S) के कारण है, जिसकी दिशा चुम्बकीय उत्तरी ध्रुव से चुम्बकीय दक्षिणी ध्रुव की और है। यह सामान्य स्थिति है, परन्तु पृथ्वी के चुम्बकित खनिजों (Fe, Ni, Co, इत्यादि) के अव्यवस्थापन के कारण उत्पन्न द्विध्रुव आघूर्ण एक-दुसरे को निरस्त कर प्रभावहीन बनाते हैं, क्योंकि निम्न (N-S) ध्रुव भिन्न दिशाओं में अभिविन्यस्त होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पृथ्वी का चुम्बकत्व तथा चुम्बकीय पदार्थ

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|17 Videos
  • पृथ्वी का चुम्बकत्व तथा चुम्बकीय पदार्थ

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिलघु उत्तरीय|33 Videos
  • पृथ्वी का चुम्बकत्व तथा चुम्बकीय पदार्थ

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए (वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न) (एकल उत्तर प्रकार)|6 Videos
  • परमाणु की संरचना तथा स्पेक्ट्रमों की उत्पत्ति

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए|31 Videos
  • प्रकाश का गोलीय पृष्ठों पर अपवर्तन : लेन्स

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न|20 Videos
NOOTAN HINDI-पृथ्वी का चुम्बकत्व तथा चुम्बकीय पदार्थ -एन० सी० ई० आर० टी० प्रश्न
  1. भू-चुम्बकत्व सम्बन्धी निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (a) एक सद...

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (a) एक जगह जाने पर पृथ्वी का चु...

    Text Solution

    |

  3. एक छोटा छड़ चुम्बक जो एकसमान बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र 0.25 टेस्ला के साथ ...

    Text Solution

    |

  4. चुम्बकीय आघूर्ण m=0.32 जूल/टेस्ला.^(-1) वाला एक छोटा छड़ चुम्बक, 0.15 ट...

    Text Solution

    |

  5. एक परिनालिका में पास-पास लपेटे गए 800 फेरे हैं, तथा इसका अनुप्रस्थ काट...

    Text Solution

    |

  6. यदि 5.5 में बताई गई परिनालिका ऊर्ध्वाधर दिशा के परित: घूमने के लिए स्व...

    Text Solution

    |

  7. एक छड़ चुम्बक, जिसका चुम्बकीय आघूर्ण 1.5 जूल/टेस्ला है, 0.22 टेस्ला के...

    Text Solution

    |

  8. एक परिनालिका, जिसमे पास-पास 2000 फेरे लपेटे गए हैं तथा जिसके अनुप्रस्थ...

    Text Solution

    |

  9. एक वृत्ताकार कुण्डली जिसमे 16 फेरे हैं, जिसकी त्रिज्या 10 सेमी है और ज...

    Text Solution

    |

  10. एक चुम्बकीय सुई चुम्बकीय याम्योत्तर के समांतर एक ऊर्ध्वाधर तल में घूमन...

    Text Solution

    |

  11. दक्षिण अफ्रीका में किसी स्थान पर एक चुम्बकीय सुई भौगोलिक उत्तर से 12^(...

    Text Solution

    |

  12. किसी छोटे छड़ चुम्बक का चुम्बकीय आघूर्ण 0.48 जूल/टेस्ला है। चुम्बक के क...

    Text Solution

    |

  13. क्षैतिज तल में रखे एक छोटे छड़ चुम्बक का अक्ष, चुम्बकीय उत्तर-दक्षिण दि...

    Text Solution

    |

  14. यदि 5.13 में वर्णित छड़-चुम्बक को 180^(@) से घुमा दिया जाए तो संतुलन बि...

    Text Solution

    |

  15. एक छोटा छड़ चुम्बक जिसका आघूर्ण 5.25xx10^(-2) J//T इस प्रकार रखा है क...

    Text Solution

    |

  16. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (a) ठंडा करने किसी अनुचुम्बकीय ...

    Text Solution

    |

  17. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (a) लौह चुम्बकन वक्र की अनुत्क्...

    Text Solution

    |

  18. एक लम्बे, सीधे, क्षैतिज केबल में, 2.5 ऐम्पियर धारा, 10^(@) दक्षिण-पश्च...

    Text Solution

    |

  19. किसी स्थान पर एक टेलीफोन केबल में चार लम्बे, सीधे क्षैतिज तार हैं जिसम...

    Text Solution

    |

  20. एक चुम्बकीय सुई, जो क्षैतिज तल में घूमने के लिए स्वतंत्र है, 30 फेरों ...

    Text Solution

    |