Home
Class 12
PHYSICS
क्षैतिज दिशा में स्थित एक सूक्ष्मदर्शी म...

क्षैतिज दिशा में स्थित एक सूक्ष्मदर्शी में अभिदृश्यक तथा नेत्रिका के बीच की दूरी 12 सेमी है तथा फोकस - दूरियाँ क्रमशः 0.6 सेमी और 5 सेमी है यदि नेत्रिका के बायीं ओर 25 सेमी की दूरी पर एक स्पष्ट प्रतिबिम्ब प्राप्त होता हो , तो (i ) वास्तु की प्रारंभिक स्थिति तथा (ii ) आवर्धन - क्षमता ज्ञात कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) अंतिम प्रतिबिम्ब नेत्र - लेंस के 'सामने' 25 सेमी दूरी पर बनता है अतः इस लेंस के लिये `v_(e)=-25` सेमी `f_(e)=+5` सेमी, `u_(e)=?`
लेंस के सूत्र में ये मान रखने पर
`-(1)/(25)-(1)/(u_(e))=(1)/(5)`
अथवा `(1)/(u_(e))=-(1)/(25)-(1)/(5)=-(6)/(25)`
अथवा `u_(e)=-(25)/(6)` सेमी ।
वस्तु का अभिदृश्यक द्वारा बना प्रतिबिम्ब नेत्र - लेंस के लिए वस्तु का कार्य करता है तथा यह नेत्र - लेंस के सामने 25 / 6 सेमी दूरी पर है । चूँकि अभिदृश्यक व नेत्र - लेंस के बीच की दूरी 12 सेमी है, अतः इस प्रतिबिम्ब की अभिदृश्यक से दूरी `12-(25)/(6)=(47)/(6)` सेमी ।
अब, अभिदृश्यक के लिए `v_(o)=+(47)/(6)` सेमी, `f_(o)=+0.6` सेमी, `u_(o)=?`
लेंस सूत्र ये मान रखने पर, `(6)/(47)-(1)/(u_(o))=(10)/(6)`
अथवा`(1)/(u_(o))=(6)/(47)-(10)/(6)=-(434)/(282)`
`:.u_(o)=-(282)/(434)=-0.65`
सेमी ।
(ii ) आवर्धन - क्षमता
`M=-(v_(o))/(u_(o))(1+(D)/(f_(e)))=-(47)/(6)xx(434)/(282)(1+(25)/(5))=-72.3`.
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाशित यंत्र

    NOOTAN HINDI|Exercise एनo सीo ईo आरo टीo प्रश्न|38 Videos
  • प्रकाशित यंत्र

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली|8 Videos
  • प्रकाशवैधुत प्रभाव : द्रव्य तरंगें

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए (वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न ) (एकल उत्तर प्रकार )|28 Videos
  • प्रत्यावर्ती धारा

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न|16 Videos