Home
Class 12
PHYSICS
एक सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक तथा नेत्रिक...

एक सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक तथा नेत्रिका लेंस की फोकस दूरियाँ क्रमश: 4 mm तथा 25 mm है तथा नाली की लम्बाई 16 cm है| यदि अंतिम प्रतिबिम्ब अनंत पर बने तो सूक्ष्दर्शी की आवर्धन क्षमता ज्ञात कीजिए| स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दुरी 25 cm है|

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब प्रतिबिम्ब अनंतता पर बन रहा हो, तो सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन - क्षमता
`M=-(v_(o))/(u_(o))xx(D)/(f_(e))` . . .(i)
जहाँ `u_(o)` वस्तु की अभिदृश्यक लेंस से दूरी है, `v_(o)` इस लेंस से बने प्रतिबिम्ब की दूरी है , D स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी है तथा `f_(e)` नेत्रिका की फोकस - दूरी है । इस सूत्र में इनके केवल आंकिक मान लिखने है ।
अंतिम प्रतिबिम्ब अनंतता पर बन रहा है अतः अभिदृश्यक - लेंस से बना प्रतिबिम्ब नेत्रिका के फोकस पर होगा अर्थात नेत्रिका के सामने 25 मिमी (=2.5सेमी ) पर होगा। चूँकि अभिदृश्यक तथा नेत्रिका के बीच की दूरी 16 सेमी है, अतः इस प्रतिबिम्ब की अभिदृश्यक - लेंस से दूरी =(16-2.5)=13.5 सेमी । अतः अभिदृश्यक से दूरी सेमी । अतः अभिदृश्यक - लेंस के लिये
`v_(o)=+13.5` सेमी, `f_(o)=+4` मिमी =+0.4 सेमी ।
अब लेंस के सूत्र में ये मान रखने पर
`(1)/(13.5)-(1)/(u_(o))=(1)/(0.4)`
अथवा `(1)/(u_(o))=(1)/(13.5)-(1)/(0.4)=(4-135)/(54)=-(131)/(54)`.
`:.u_(o)=-54//131` सेमी
अतः : सूत्र (i) में `v_(o)` (=13.5सेमी), `u_(o)` (=54/131सेमी) D (=25सेमी ) तथा `f_(e)` (=2.5सेमी) के आंकिक मान रखने पर आवर्धन - क्षमता
`M=-(13.5)/(54//131)xx(25)/(2.5)=-372.5.`
ऋणात्मक चिह्न यह प्रकट करता है की प्रतिबिम्ब उल्टा है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाशित यंत्र

    NOOTAN HINDI|Exercise एनo सीo ईo आरo टीo प्रश्न|38 Videos
  • प्रकाशित यंत्र

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली|8 Videos
  • प्रकाशवैधुत प्रभाव : द्रव्य तरंगें

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए (वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न ) (एकल उत्तर प्रकार )|28 Videos
  • प्रत्यावर्ती धारा

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न|16 Videos