Home
Class 12
PHYSICS
किसी सयुंक्त सूक्ष्मदर्शी का उपयोग इसके ...

किसी सयुंक्त सूक्ष्मदर्शी का उपयोग इसके अभिदृश्यक से 0.03 मीटर की दूरी पर रखी एक वास्तु का आकार बढ़ाने हेतु किया गया है । सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक की फोकस - दूरी 0.02 मीटर है जो एक -दूसरे से मिले हुए कई उत्तल लेंसों का बना है । यदि अभिदृश्यक से 0.1 मीटर की फोकस -दूरी के एक उत्तल लेंस को निकाल दिया जाये तो यह ज्ञात कीजिए की प्रतिबिम्ब को पुनः फोकस करने के लिए सूक्ष्मदर्शी की नेत्रिका को कितना खिसकाना होगा ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना कि केवल अभिदृश्यक द्वारा बने वस्तु के प्रतिबिम्ब की दूरी `v_(o)` है ।
तब, अभिदृश्यक के लिये, `u_(o)=-0.03` मीटर =-3 सेमी,
`f_(o)=+0.02` मीटर =+2 सेमी, `v_(o)=?`
लेंस के सूत्र से, `(1)/(v_(o))=(1)/(u_(o))+(1)/(f_(o))=-(1)/(3)+(1)/(2)=+(1)/(6)`.
प्रतिबिम्ब अभिदृश्यक के पीछे 6 सेमी दूर बनता है । माना अभिदृश्यक की नयी फोकस - दूरी है जबकि उससे मीटर सेमी फोकस - दूरी के एक उत्तल लेंस को निकाल दिया गया है । तब
`(1)/(f_(o)^('))=(1)/(f_(o))-(1)/(10)=+(1)/(2)-(1)/(10)=+(2)/(5)`.
माना कि अभिदृश्यक द्वारा बने नये प्रतिबिम्ब की दूरी `v_(o)^(')` है । अब `(1)/(v_(o)^('))=(1)/(u_(o))+(1)/(f_(o)^('))=-(1)/(3)+(2)/(5)=+(1)/(15)`
अथवा `v_(o)^(')=+15` सेमी |
इस प्रकार, प्रतिबिम्ब अभिदृश्यक से 15 सेमी -6 सेमी = 9 सेमी (नेत्रिका की ओर) खिसक जायेगा । अतः प्रतिबिम्ब को पुनः फोकस करने के लिये नेत्रिका को भी अभिदृश्यक से दूर 9 सेमी खिसकाना होगा ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाशित यंत्र

    NOOTAN HINDI|Exercise एनo सीo ईo आरo टीo प्रश्न|38 Videos
  • प्रकाशित यंत्र

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली|8 Videos
  • प्रकाशवैधुत प्रभाव : द्रव्य तरंगें

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए (वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न ) (एकल उत्तर प्रकार )|28 Videos
  • प्रत्यावर्ती धारा

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न|16 Videos